{"_id":"632631d377c71e126008b5bf","slug":"by-doing-a-deal-to-sell-land-for-one-crore-four-lakhs-20-lakhs-were-grabbed-in-the-name-of-earnest-money-yamuna-nagar-news-knl121510046","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ चार लाख में जमीन बेचने का सौदा कर बयाना के नाम पर 20 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ चार लाख में जमीन बेचने का सौदा कर बयाना के नाम पर 20 लाख हड़पे
विज्ञापन
यमुनानगर। नाहरपुर में 27 कनाल एक मरले जमीन का एक करोड़ चार लाख रुपये में बेचने का सौदा तय कर कुछ लोगों ने पुराना हमीदा स्थित स्वास्तिक अस्पताल के संचालक सद्दाम हुसैन से बयाने के नाम पर 20 लाख रुपये लेकर हड़प लिए लेकिन बाद में आरोपियों ने जमीन बेचने से मना कर दिया। इसकी शिकायत सद्दाम हुसैन ने पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुराना हमीदा निवासी सद्दाम हुसैन ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुराना हमीदा में स्वास्तिक अस्पताल है। अप्रैल माह में पुराना हमीदा निवासी जुबेर व नाहरपुर निवासी जमशेद ने उसे नाहरपुर में जमीन खरीदने के बारे में कहा था। तब आरोपी जुबेर व जमशेद ने उसकी मुलाकात नाहरपुर निवासी गयूर से करवाई। गयूर ने नाहरपुर में उसे 27 कनाल एक मरला जमीन दिखाई। जमीन पसंद आने पर उसका एक करोड़ चार लाख रुपये में सौदा तय हो गया। इसके बाद बीती 13 मई को गयूर, जुबेर, जमशेद व गयूर की पत्नी ने उस जमीन का इकरारनामा लिखवाया। इकरारनामा लिखवाने के बाद आरोपी उसके अस्पताल में आए। आरोपियों ने इकरारनामे पर उसके हस्ताक्षर करवाएं। आरोपियों ने बयाने के नाम पर उससे 40 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों की बातों में आकर उसने मौके पर बयाने के रूप में तीन लाख रुपये दे दिए। जबकि 17 लाख रुपये शाम के समय गयूर के घर नाहरपुर में जाकर उसका दे दिए। जबकि 20 लाख रुपये के चेक दिए। उस समय गयूर के साथ उसकी पत्नी व साला गजू भी था। इसके बाद उसने आरोपियों से इकरारनामा मांगा। जब उसने इकरारनामा पढ़ा तो उसने देखा कि इकरारनामे में जमीन का सौदा एक करोड़ चार लाख रुपये प्रति एकड़ लिखा हुआ था। जबकि एक करोड़ चार लाख रुपये में 27 कनाल चार मरले चार सरसाई जमीन बेचने का सौदा तय हुआ था। जब उसने इस बारे में गयूर से बातचीत की तो उसने बताया कि यह गलती से लिखा गया है। वह नया इकरारनामा बनवा देगा लेकिन आरोपियों ने उसे नया इकरारनामा नहीं दिया। शक होने पर उसने बैंक जाकर 20 लाख रुपये के चेक स्टाप करवा दिए। जिसके बाद आरोपी गयूर उसके पास आया और उसे नए इकरारनामे की फोटो कॉपी दी। जब उसने उसे पढ़ा तो उसमें जमीन की कीमत एक करोड़ 20 लाख रुपये प्रति एकड़ लिखी हुई थी। जिस पर गयूर, जुबेर, जमशेद के हस्ताक्षर थे। आरोपियों ने उसकी पत्नी के बतौर गवाह फर्जी साइन भी किए गए थे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई लखविंद्र मसीह का कहना है कि मामले में आरोपी गयूर अली, जमशेद, गयूर की पत्नी, उसके साले गजू व जुबेर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।