फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   By breaking the locks of the shop and the house, thieves stole 5500 cash and thousands of goods

दुकान व घर के ताले तोड़ चोरों ने 5500 की नकदी व हजारों का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
By breaking the locks of the shop and the house, thieves stole 5500 cash and thousands of goods
चोरों ने दो शनिवार देर रात एक घर से 5500 रुपये और सामान और एक दुकान से हजारों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रहलादपुरी कॉलोनी निवासी रविंद्र नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह अपने निजी काम से बाहर गया था। रविवार सुबह जब वह घर पहुंचा तो घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर के अंदर से एक एलसीडी, पांच चांदी के सिक्के, 5500 रुपये, 2 गैस सिलिंडर, चार डबल बेड की चादरें, पांच टोंटियां व अन्य सामान गायब मिला। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, सादिकपुर निवासी निर्मल सिंह ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी रसूलपुर के पास दुकान है। वह शनिवार देर शाम दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। दुकान से तीन छोटी व चार बड़ी मोटरें गायब थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed