फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Buying a house occupied two

एक मकान खरीद किया दो पर कब्जा

Mon, 12 May 2014 12:12 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Mon, 12 May 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Buying a house occupied two
अपना मकान बेचकर और उसी खरीदार का एक अन्य मकान खरीदकर एक व्यक्ति ने दोनों ही मकानों पर कब्जा कर लिया। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो कब्जाकर्ता ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर तीन लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्रह्लादपुरी कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एक 50 गज का मकान कॉलोनी में है। इसे वह बेचना चाहता था। इस बीच शिवपुरी निवासी मुख्तयार खान ने उसका मकान खरीदने की इच्छा जताई। राजेंद्र ने बताया कि मुख्तार खान ने उसका मकान खरीद लिया। इसी बीच मुख्तयार खान का एक 100 गज का मकान उसने (राजेंद्र) ने खरीद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र के बताया कि उन्होंने इसके एग्रीमेंट बनवा लिए। इस दौरान मुख्तयार ने उसके मकान पर कब्जा ले लिया। राजेंद्र ने बताया कि जब वह मुख्तयार के मकान पर कब्जा लेने पहुंचा तो वहां किसी और का कब्जा था।

इस बारे में जब उसने मुख्तयार खान से बात की तो उसने कुछ दिनों में कब्जा देने की बता कही। लेकिन बाद में वह टालमाटोल करता रहा। राजेंद्र ने बताया कि उसने मुख्तयार को रुपये लौटाने या कब्जा देने की बात कही तो वह और उसके दो लड़के इंतजार खान और नौशाद खान उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों को नामजद कर लिया है।


मामले के जांच अधिकारी मेहमा सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मकान की सौदेबाजी को लेकर विवाद है। इसमें पीड़ित के बयान पर तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed