{"_id":"dec1527052f03469e56be1845524aeb7","slug":"businessman-and-woman-beaten-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने व्यापारी और महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने व्यापारी और महिला को पीटा
अमर उजाला यमुनानगर
Updated Mon, 03 Feb 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी। नेशनल हाइवे नंबर 73 पर पुलिस कर्मचारियों द्वारा एक महिला व फर्नीचर शोरूम के मालिक को पीटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस कर्मचारियों की यह सारी करतूत व्यापारी के शोरूम के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई। शहर के व्यापारियों ने आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसपी शशांक आनंद का कहना है कि मामले की जांच डीएसपी जगाधरी को सौंपी गई है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम चंडीगढ़-रूड़की नेशनल हाइवे पर जगाधरी के नजदीक दो पुलिस कर्मचारी बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रही एक महिला की कार अचानक पुलिस कर्मचारियों की मोटरसाइकिल के सामने आ गई। इससे नाराज दोनों पुलिस कर्मचारियों ने कार रोककर महिला को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। महिला को पीटता देख पास में स्थित एक फर्नीचर शोरूम का मालिक शिव, महिला को बचाने पहुंचा। इस दौरान जब लोगों की भीड़ जमा होने पर पुलिस कर्मचारियों ने महिला को छोड़ दिया। कुछ देर बाद दोनों पुलिस कर्मचारी दोबारा अपने अन्य साथियों के साथ फर्नीचर शोरूम पर पहुंचे और मालिक शिव को बाहर घसीट लाए । इससे पहले वह कुछ समझ पाता, पुलिस कर्मचारियों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। पुलिस कर्मचारियों की यह सारी करतूत शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यापारी के शोर मचाने पर जमा हुई भीड़ ने उसको पुलिस से छुड़वाया। वहीं पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद का कहना है कि मामले की जांच डीएसपी जगाधरी को सौंपी गई है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।