फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bushes growing in the sub tehsil office premises

Yamuna Nagar News: उप तहसील कार्यालय परिसर में उगीं झाड़ियां

Mon, 25 Nov 2024 06:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 Nov 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Bushes growing in the sub tehsil office premises
सरस्वतीनगर। वर्ष 2008 यानि 16 साल पहले बनी खंड सरस्वतीनगर की उप तहसील प्रशासन की अनदेखी के चलते खस्ताहालत में है। मुख्य द्वार से लेकर उप तहसील परिसर के अंदर तक यहां तक बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग चुकी है, यहां तक तहसील कार्यों के लिए प्रयोग होने वाला कचरा भी यहीं पर फेंका जा रहा है। घास-फूंस व झाड़ियों के उगने से मच्छरों की तादात भी बढ़ रही है। ऐसे में यहां कार्यों के लिए आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य द्वार पर उप तहसील के नाम का बोर्ड ही नहीं जो लगा था वह भी टूटा पड़ा है। मुख्य द्वार पर तो इतनी बड़ी झाड़ियों उग चुकी हैं, की उप तहसील परिसर की दीवार भी दिखाई नहीं देती। उल्लेखनीय है खंड सरस्वती नगर की उप तहसील का तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वर्ष 2008 में उद्धाटन किया था। शुरुआती दौर में तहसील परिसर में काफी सफाई रहती थी। जैसे-जैसे समय गुजरता गया तहसील परिसर की हालत भी खराब होती चली गई। अब परिसर में सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। बता दें लोग यहां पर रजिस्ट्री करवाने, जाति प्रमाण पत्र, डोमिसेल इत्यादि कार्य करवाने के लिए आते हैं। लेकिन यहां के हालातों को देखकर हर कोई अधिकारियों को कोसना नहीं छोड़ते। इसी अनदेखी के चलते ही उप तहसील अब बदसूरत की भेंट चढ़ रही है।
विज्ञापन

वर्जन

यहां की साफ सफाई के लिए बीडीओ को बोला जाएगा ताकि यहां तहसील में अपने कार्यों को आने वाले लोगों को एक सुंदर वातावरण मिल सके। इसके अलावा अन्य और भी कोई खामी होगी उसे भी दुरुस्त किया जाएगा। -मनीष शर्मा, नायब तहसीलदार, उप तहसील सरस्वतीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed