फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Buses will run for Haridwar as per demand

Yamuna Nagar News: हरिद्वार के लिए मांग के अनुसार चलेंगी बसें

Wed, 02 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Buses will run for Haridwar as per demand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सावन में हरिद्वार में स्नान व जल लेने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान होगी। हरियाणा रोडवेज की ओर से हरिद्वार के लिए मांग के अनुसार चलाने की तैयारी है। यमुनानगर डिपो से हरिद्वार के लिए सुबह पांच से शाम पांच बजे तक 19 समय बस हैं। इस रूट के लिए अतिरिक्त बसें रहेंगी, जिन्हें यात्रियों की मांग के अनुसार चलाया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं का हरिद्वार का सफर सुगम हो सकेगा।
यमुनानगर से हरिद्वार की दूरी करीब 130 किमी है। जिले से बड़ी संख्या में लोग सावन में हरिद्वार में गंगा स्नान व जल लेने के लिए जाते हैं। श्रद्धालु निजी वाहनों व ट्रेनों के अलावा रोडवेज बसों से भी हरिद्वार जाते हैं। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए ट्रेनों की संख्या कम होने से काफी श्रद्धालु हरियाणा रोडवेज की बस से हरिद्वार आना-जाना करते हैं।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर रोडवेज अफसर सावन में हरिद्वार रूट पर श्रद्धालुओं को बेहतर बस सेवा देने की योजना बना रहे हैं। अभी यमुनानगर डिपो की हरिद्वार के रूट पर तीन समय बस हैं, वहीं अन्य डिपो की बसों के भी यमुनानगर बसस्टैंड से हरिद्वार के लिए 16 समय बस हैं। सामान्य दिनों के लिए तो हरिद्वार की पर्याप्त बसें हैं। सावन में हरिद्वार जाने वालों की संख्या बढ़ जाती है। इस पर अतिरिक्त बसें रखने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर से हरिद्वार की बसों के समय

यमुनानगर बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए पहली बस सुबह 5.00 बजे हैं। इसके बाद 5.30, 6.00, 6.45, 7.40, 8.00, 8.40, 9.00, 9.30, 10.00, 11.00, दोपहर 12.30, 13.00, 13.20, 14.00, 14.30 व शाम 16.00, 16.30 और 17.00 बजे आखिरी बस है। इनमें सुबह 5.00, 6.00 व दोपहर 13.00 बजे की बस यमुनानगर डिपो की है। बाकी बसें अन्य डिपो की यमुनानगर हरिद्वार के लिए चलती हैं।

हरिद्वार के लिए यमुनानगर से पर्याप्त बसें है। इसके बाद भी अगर किसी समय रूट पर बस नहीं है और हरिद्वार जाने के लिए यात्री हैं तो बस चलाएंगे। प्रयास रहेगा कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। - भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed