फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Buses on Khatu Shyam and Katra route are closed, passengers are upset

Yamuna Nagar News: खाटू श्याम, कटरा रूट की बसें बंद, यात्री परेशान

Tue, 24 Jun 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Buses on Khatu Shyam and Katra route are closed, passengers are upset
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू के कटरा में श्री वैष्णो माता के दरबार व राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम के दर्शनों के लिए जा रहे हैंं। दोनों रूटों पर रोडवेज की बसें बंद होने से यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। परेशान यात्रियों ने दोनों रूटों पर बसें बहाल करने की मांग की है।
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो के कटरा व खाटू श्याम रूट लंबे समय से बंद पड़े हैं। जुलाई 2023 में यमुनानगर डिपो की कटरा रूट पर बस चलाई गई थी। इस बस का यमुनानगर बस स्टैंड से सुबह 6:15 बजे का समय तय था। किसान आंदोलन के दौरान पंजाब के अमृतसर, पटियाला व जम्मू के कटरा रूट बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन

इनमें अमृतसर व पटियाला रूटों पर तो बस सेवा बहाल हो गई, पर सवा साल बाद भी कटरा रूट पर बस नहीं चलाई गई। ऐसे ही दिसंबर-2023 में यमुनानगर डिपो की खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू हुई, जिसका यमुनानगर बस स्टैंड से सुबह नौ बजे का समय तय था। खाटू श्याम रूट पर भी कई माह से बंद है। ऐसे में श्री वैष्णो माता के दरबार और खाटू श्याम जाने वालेश्रद्धालुओं को ट्रेवलर, टैक्सी व निजी बसों या अपने वाहनों से आना-जाना पड़ रहा है। रामपुरा के लक्ष्य दत्ता, दशमेश कॉलोनी के निशांत रोहिला, यमुना विहार के रमन शर्मा ने कहा कि स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां है, इसलिए काफी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित राजस्थान में खाटू श्याम व कटरा में श्री वैष्णो माता दरबार के दर्शनों के लिए जा रहे हैं, इसलिए परिवहन विभाग को दोनों रूट पर बस सेवा बहाल करनी चाहिए। इससे दोनों रूटों के श्रद्धालु कम खर्च में यात्रा कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाटू श्याम रूट पर बस सेवा करीब तीन माह से बंद है। कटरा रूट पर भी सवा साल से बस सेवा बंद है। दोनों रूटों पर बहाली के लिए जैसे ही निर्देश मिलेंगे, उन्हें शुरू कर दिया जाएगा। -भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed