{"_id":"664bd4eb0912da044c0da064","slug":"bus-shelters-not-built-forced-to-wait-in-the-sun-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-119254-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नहीं बने बस क्यू शेल्टर, धूप में इंतजार करना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नहीं बने बस क्यू शेल्टर, धूप में इंतजार करना मजबूरी
Tue, 21 May 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 21 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सिटी बस में सफर से पहले यात्रियों को ठहराव स्थलों पर तेज धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। सिटी बस सेवा के चार माह में भी बस क्यू शेल्टर नहीं बन पाए हैं। हालांकि इसके लिए रोडवेज अफसर सर्वे कर चुके हैं पर बस क्यू शेल्टर के तैयार प्रस्ताव पर मंजूरी से टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में समय लगेगा। आचार संहिता लगने के बाद से यह कार्य अधर में लटक गया। ऐसे में भीषण गर्मी में तेज धूप में ठहराव स्थलों पर खड़े होकर लोग बस का इंतजार करने पर मजबूर हैं।
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर जनवरी में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के रूप में चलाया जा रहा है। इन बसों के शुरुआत में मुख्य दो रूट थे, जिनमें एक जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया यमुनानगर बस स्टैंड व दूसरा जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी है। इनमें जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी को खत्म दो इलेक्ट्रिक एसी बसें छह मार्च से जगाधरी-छछरौली रूट पर लगाई गईं, जिसे यमुनानगर-छछरौली रूट कर दिया गया है। यानी रूट को यमुनानगर से छछरौली वाया जगाधरी कर दिया गया है, जिस पर यमुनानगर छछरौली तक प्रति यात्री किराया 30 रुपये हैं।
इसके अलावा दूसरे जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया यमुनानगर बस स्टैंड रूट पर अभी तक तीन इलेक्ट्रिक एसी बसें चल रही थी, जिनमें से एक बस निकाल उसे 21 अप्रैल से जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह चौक रूट पर चलाया गया, लेकिन हफ्तेभर बाद ही जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह रूट बंद कर दिया गया। इस रूट से हटाई बस को दोबारा जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया यमुनानगर बस स्टैंड रूट पर लगा दिया गया है। इससे इस रूट पर बसों की संख्या तीन होने से हर आधे घंटे बाद बस सेवा हो गई है।
विज्ञापन
सिटी बस सेवा के चार माह में भी ठहराव स्थलों पर बस क्यू शेल्टर नहीं बन पाए हैं। इसका खामियाजा बस के यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यात्री ललित, शुभम, सन्नी ने बताया कि बस के आने से पहले ठहराव स्थल पर उसका इंतजार करते हैं। जहां बस क्यू शेल्टर नहीं है। इससे सर्दियों में तो दिक्कत नहीं हुई, पर अब भीषण गर्मी में तेज धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। इस परेशानी को देख विभाग को जल्द बस क्यू शेल्टर बनाने चाहिएं।
सिटी बस के ठहराव स्थलों पर बस क्यू शेल्टर बनाने के लिए सर्वे हो चुका है। यह कार्य जल्द कराने का प्रयास होगा। - दिवाकर सिन्हा, प्रबंधक, सिटी बस सेवा।