फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bus service will be expanded on Delhi and Paonta Yahib routes

Yamuna Nagar News: दिल्ली और पावंटा याहिब रूट पर होगा बस सेवा में विस्तार

Thu, 01 Jun 2023 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Jun 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Bus service will be expanded on Delhi and Paonta Yahib routes
यमुनानगर। जिले के लोग हरियाणा रोडवेज की बसों से रात में भी यमुनानगर से दिल्ली व पांवटा जा सकेंगे। वीरवार से दिल्ली की रात नौ बजे व पांवटा की शाम साढ़े छह बजे बसें चलेंगी। दोनों रूटों के गंतव्य पर बसें रात्रि ठहराव कर अगले दिन लौटेंगी, जिससे रूटों के यात्रियों को वापसी के लिए भी एक-एक बस मिल गई हैं।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो की अभी तक शाम साढ़े छह बजे आखिरी बस थी। इसके बाद कोई रोडवेज बस न होने पर लोग रेल या अन्य साधनों के सहारे दिल्ली जाते थे। ऐसे ही पांवटा के लिए डिपो की आखिरी बस अभी तक शाम साढ़े छह बजे थी। पांवटा के लिए रेल का विकल्प न होने पर ज्यादातर लोग शाम बाद पांवटा जाने के लिए टैक्सी, कैब या निजी वाहनों का सहारा लेते रहे।
विज्ञापन

इस परेशानी को देख रोडवेज अफसरों ने दोनों रूटों के यात्रियों को राहत दी है। वीरवार से दिल्ली की रात नौ बजे व पांवटा की शाम साढ़े छह बजे बसें चलाई जा रही हैं। ये बसें रात में गंतव्य यानी दिल्ली व पांवटा ही रात्रि ठहराव करेंगी और अगले दिन यमुनानगर वापसी लौटेंगी। इससे दोनों रूटों के यात्रियों को यमुनानगर वापसी के लिए भी एक-एक बस मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला परिवहन सेवा की कमियों को लगातार उठा रहा है। इसी के तहत 29 मई को रात आठ बजे के बाद किसी रूट पर नहीं बस, यात्री परेशान शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद रोडवेज अफसरों की ओर से दिल्ली की रात नौ बजे व पांवटा की शाम साढ़े छह बजे बसें चलाने का फैसला ले लिया गया है, जो आज से अमल में लाया जाएगा।

वर्जन
डिपो की दिल्ली की शाम 6.30 बजे व पांवटा की 4.30 बजे आखिरी बस चल रही थी। अब गुरुवार (आज) से दिल्ली की रात नौ बजे व पावंटा की शाम 6.30 बजे भी बसें चलाई जा रही हैं। - सुभाष राणा, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed