फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bus service started from Yamunanagar to Patiala, Shimla, Manali and Mandi routes

Yamunanagar: पटियाला, शिमला, मनाली और मंडी रूट के लिए बस सेवा शुरू, दिल्ली आईएसबीटी भी जा रहीं

Fri, 21 Jul 2023 09:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 09:13 PM IST
सार

रोडवेज ने बारिश के बाद बाढ़ के कारण बंद हुई बस सेवाओं को बहाल कर दिया है। अब दिल्ली रूट पर भी बहालगढ़ के बजाय आईएसबीटी तक बस जा रहीं है।

विज्ञापन
Bus service started from Yamunanagar to Patiala, Shimla, Manali and Mandi routes
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के बाद बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदा के कारण बंद किए हरियाणा रोडवेज बसों के यमुनानगर डिपो के सभी रूट बहाल कर दिए गए हैं। इनमें डेढ़ सप्ताह तक बंद रहे पटियाला, शिमला रूट पर सीधी बस सर्विस शुरू कर दी है, वहीं मनाली रूट पर भी मंडी तक बसें चला दी गई हैं। उधर, एक हफ्ते दिल्ली के बजाय बहालगढ़ तक रही बस सर्विस भी दोबारा दिल्ली आईएसबीटी तक कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आठ जुलाई को पूरे उत्तर भारत में और पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने के कई जगह बाढ़ आईं। इसके बाद यमुनानगर डिपो से पंजाब के पटियाला व अमृतसर और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मनाली व शिमला रूट बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन


इसके तीन-चार दिन बाद दिल्ली रूट पर भी बसें आईएसबीटी ना जाकर बहालगढ़ से लौटने लगीं। इनमें पहले रोडवेज अफसरों ने यमुनानगर डिपो की बसों की अमृतसर व कांगड़ा रूटों पर 14 जुलाई से दोबारा सर्विस शुरू की। जबकि अब यमुनानगर डिपो की बसें पटियाला व शिमला रूटों पर भी चला दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दोनों रूटों पर यमुनानगर से सीधी बस सर्विस हो गई हैं जबकि मनाली के लिए अभी यमुनानगर से मंडी तक ही बसें आना-जाना कर रही हैं। दिल्ली के लिए भी बहालगढ़ के बजाय डिपो की बसें आईएसबीटी तक चला दी गई हैं।

दोबारा चालू किए रूटों पर बसों का समय
रूट - समय

  1. शिमला - 5.30, 6.30, 7.00
  2. मनाली - 7.20
  3. पटियाला - 8.00
  4. कांगड़ा - 8.10 
  5. अमृतसर - 13.40
  6. दिल्ली- 3.50, 4.20, 5.00, 5.30, 5.50, 6.00, 6.30, 7.00, 7.25, 7.55, 8.3, 9.00, 9.30, 9.50, 10.30, 11.00, 11.40, 12.40, 13.25, 14.00, 14.30, 15.30, 16.10, 17.00, 18.30, 21.00।


कटरा रूट पर चलाई बस को मिलने लगे यात्री
यमुनानगर डिपो से 16 जुलाई को जम्मू के कटरा रूट भी पांच साल बंद दोबारा शुरू हुआ। इसका सुबह 6.15 का समय और 670 रुपये एक तरफ का किराया रखा गया। रूट शुरू होने का संदेश सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। हफ्ते भर में यात्रियों का अच्छा रुझान मिल गया है। रूट पर बस में यमुनानगर बस स्टैंड के अलावा बीच में पड़ने वाले स्टॉपेज से भी यात्री मिल रहे हैं। बस का रूट जगाधरी, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, खन्ना, लुधियाना बाईपास, जालंधर, पठानकोट, जम्मू, लखनपुर, कटरा है।



बारिश के बाद बंद किए गए डिपो के सभी रूटों पर हरियाणा रोडवेज की बस सर्विस दोबारा बहाल कर दी गई है। जल्द चालू रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने सहित नए रूट भी चलाने की तैयारी है, इसके लिए योजना बन रही है।- भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो (हरियाणा रोडवेज)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed