फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bus service start frrom charkhi dadri to yamunanagar

यमुनानगर से दादरी की सीधी बस मिलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
bus service start frrom charkhi dadri to yamunanagar
लंबे समय से बंद पड़ी दादरी यमुनानगर बस सर्विस एक बार फिर शुरू होने जारी है। इसके लिए रोडवेज अपना प्लानिंग मैप तैयार कर रहा है। जल्द ही क्षेत्र वासियों को इसका बस सेवा का लाभ मिल पाएगा। यह सर्विस दादरी बस डिपो की तरफ से शुरू की जा रही है। बस का फेरा दादरी से यमुनानगर और यहां से फिर वापिस दादरी का होगा। फिलहाल एक दिन में यह एक ही बस सर्विस होगी। इसे बढ़ाना पर विचार किया जा सकता है। बस सर्विस शुरू होने से दोनों जिलों के हजारों लोगों के अलावा करनाल, पानीपत, गोहाना, रोहतक झज्जर के लोगों भी फायदा होगा।
विज्ञापन

यमुनानगर से दादरी के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। कई साल पहले रूट पर सवारी न होने और घाटे के चलते इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन अब रोडवेज एक बार फिर यह सेवा बहाल करने की योजना बना रहा है। सब कुछ अनुरूप रहा तो जल्द ही लोगों को इस रूट पर सीधी बस सेवा मिलेगी। लॉकडाउन के चलते यमुनानगर सहित प्रदेश के सभी जिलों से मात्र कुछ बसें ही रूट पर हैं। ऐसे में यह सर्विस शुरू होने यमुनानगर के साथ कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, गोहाना, रोहतक, झज्जर दादरी जाने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सुबह छह बजे दादरी से चलेगी बस
रोडवेज प्लानिंग के अनुसार यह बस दादरी डिपो से सुबह छह बजे चलेगी। बीच के स्पॉट स्टेशन पर रूकती हुई यह दोपहर साढ़े 12 बजे यमुनानगर बस स्टैंड पहुंचेगी। यहां से दादरी के लिए यह बस करीब सवा एक बजे दादरी के लिए रवाना होगी। रास्ते में किसी जिले व स्पॉट पर ब्रैक दिया जाएगा और इसकी समय सारणी पर अधिकारी विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यमुनानगर डिपो से इस रूट पर बस नहीं चलाई जा रही है। दादरी डिपो यह सर्विस शुरू कर रहा है, तो स्वागत है। सूचना के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।- लेखराज, रोडवेज जीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed