फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bus service resumed to Haridwar, Yamunanagar

हरिद्वार के लिए बस सेवा बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bus service resumed to Haridwar, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तीन महीने से बंद पड़े हरिद्वार रूट को रोडवेज ने बहाल कर दिया है। सावन का महीना शुरू होने से पहले हरिद्वार के लिए बस सेवा की शुरूआत होने ने होने से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। फिलहाल यमुनानगर डिपो से अभी केवल दो ही बस चलाई गई हैं। एक बस हिसार डिपो से यहां पहुंचेगी और हरिद्वार जाएगी।
लॉकडाउन के बाद से यह सेवा बंद थी। अन्य प्रदेश की सरकारों ने रोडवेज सेवा बहाल कर दी थी। उत्तराखंड सरकार ने अभी तक रोक लगा रखी थी। सि पर दूसरे राज्यों की बसें उत्तराखंड नहीं जा रही थी। कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड सरकार की ओर से अभी तक केवल देहरादून के लिए बस सेवा चलाने की अनुमति दी थी। वहीं अब सरकार ने हरिद्वार के लिए भी सेवा बहाल करने की अनुमति दे दी है। इस पर शनिवार से यमुनानगर डिपो हरिद्वार के लिए अपनी बसें रवाना करेगा। अभी तक लोग हरिद्वार जाने के लिए ट्रेन व निजी वाहनों का सहारा ले रहे थे।
विज्ञापन

यमुनानगर डिपो से शनिवार से सुबह पांच बजे एक बस हरिद्वार के लिए रवाना की जाएगी। वहीं एक बस सुबह छह बजे पहले चंडीगढ़ के लिए भेजी जाएगी। चंडीगढ़ से बस यमुनानगर होते हुए हरिद्वार जाएगी। यह बस चंडीगढ़ से दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यहां पहुंचेगी। इसके अलावा हिसार से भी एक बस वाया यमुनानगर होते हुए हरिद्वार रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर में नहीं रुकेगी यह बसें
उत्तराखंड सरकार ने बस सेवा बहाल करने की अनुमति दे दी है। परंतु उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से अभी इसकी अनुमति नहीं मिल पाई है। जिस कारण यात्रियों को हरियाणा उत्तरप्रदेश बार्डर के कलानौर तक सेवा मिल पा रही है। वहीं हरिद्वार जाने वाली बसें सहारनपुर बाईपास होकर जाएंगी। बस बीच से निकलेगी तो वह अड्डे नहीं जाएगी। हरिद्वार की सभी बसें सहारनपुर में रुके बिना जाएंगी।

बढ़ जाएगी बसों की संख्या : मायाराम
यमुनानगर डिपो की ड्यूटी इंस्पेक्टर मायाराम ने बताया हरिद्वार के लिए प्रदेश के हर जिले से बस सेवा है। उत्तरी हरियाणा की अधिकांश बसें वाया यमुनानगर होकर ही गुजरती हैं। करनाल, कुरुक्षेत्र, पिहोवा, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, चंडीगढ़ सहित हिमाचल प्रदेश व पंजाब की बसें भी यमुनानगर होकर निकलेंगी। ऐसे में प्रदेश के दूसरे जिलों की बसों की सेवा भी मिलेगी। सप्ताह भर में इस रूट पर एक दर्जन से ज्यादा बसों की संख्या हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed