{"_id":"571bccf74f1c1b44658b4739","slug":"bus-passanger-tarboule-gohana-yamuna-nagar-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसें गोहाना में, दिन भर यात्री हुए हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसें गोहाना में, दिन भर यात्री हुए हलकान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोहाना में शनिवार को हुए पंचायती राज सम्मेलन में पंच व सरपंचों की संख्या बढ़ाने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लिया गया। रोडवेज की 35 बसों को विशेष तौर पर गोहाना रूट पर चलाया गया। ऐसे में बसों की कमी की वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी लोकल रूट के यात्रियों को हुई। बस अड्डे पर बसों के इंतजार में यात्री पसीना-पसीना होते रहे। रही सही कसर, बस अड्डे पर कुर्सियों की कमी ने पूरी कर दी। यात्रियों को जमीन पर बैठ कर बसों का इंतजार करना पड़ा।
रोडवेज के यमुनानगर डिपो में करीब 175 बसों हैं, जिनमें से औसतन 160 बसें ऑन रूट रहती हैं। डिपो रिकार्ड के मुताबिक शनिवार को 160 बसें ऑन रूट थी, जिसमें 35 बसों को गोहाना के लिए भेजा गया था। ऐसे में 125 बसें ही यात्रियों के लिए उपलब्ध रहीं। बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन
लोकल रूट की बसें भेजी गोहाना:
डिपो प्रबंधन की ओर से लांग रूट की बजाए लोकल रूट से कटौती कर बसों को गोहाना भेजा गया। इसमें साढौरा, नारायणगढ़, खिजराबाद, छछरौली, मुस्तफाबाद, शाहबाद, बराडा, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल व गुमथला नहीं चलाया गया। जिससे लोकल रूट के यात्री बसों की इंतजार करते रहे। यात्रियों को परमिट बसों या फिर निजी साधनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
कब आएगी बस, पता नहीं : अजय कांबोज
बस अड्डे पर खड़े मंधार निवासी यात्री अजय कांबोज ने बताया कि अपने दोस्त प्रदीप व अमित के साथ शनिवार को यमुनानगर सामान लेने आया था। काफी देर से बस का इंतजार कर रहा है, लेकिन बस नहीं आ रही है। गर्मी की वजह से उनकी समस्या और बढ़ रही है। बस कब आएगी, इसकी भी सही जानकारी नहीं दी जा रही है।
पौत्री के पास जाना है, बस नहीं मिल रही : गायत्री
हरिद्वार निवासी गायत्री अपनी पौत्री के घर करनाल जाना है, लेकिन उन्हें भी बस न मिलने की वजह से परेशानी उठानी पड़ी। गायत्री ने बताया कि हरिद्वार से यमुनानगर आ गए और यहां से करनाल जाना है। 20 मिनट से अधिक हो गए, लेकिन अब तक बस नहीं मिली। बस के इंतजार में नीचे ही बैठना पड़ रहा है। दिल्ली की बसें हैं, लेकिन वह करनाल अड्डे पर नहीं जाएगी। उन्हें करनाल बाई पास उतार दिया जाएगा। इसलिए करनाल बस की इंतजार कर रहे हैं।
बैठने की भी जगह नहीं मिली रही : सोनू
देहरादून के विकास नगर निवासी सोनू परिवार के साथ करनाल जाने के लिए बस का लंबा इंतजार करना पड़ा। सोनू ने बताया कि देहरादून की बस से यमुनानगर तक आ गए, लेकिन यहां से करनाल की बस सर्विस नहीं है। यहां तक कि बस अड्डे पर बैठने का भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है। ऐसे में उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
नहीं आने दी दिक्कत : जीएम
डिपो जीएम रविंद्र पाठक का कहना है कि कुछ बसें गोहाना भेजी गई थी। अधिकतर लांग रूट की बसें गोहाना भेजी गईं। यात्रियों को दिक्कतें नहीं हुई।