फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bulger photo paste on girl's face book ID

युवती के नाम की फेक फेसबुक आईडी बनाकर पोस्ट की अश्लील वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
bulger photo paste on girl's face book ID
एक युवक ने फेसबुक पर युवती के नाम से फेक आईडी बनाकर उस पर अश्लील वीडियो व फोटो पोस्ट कर दी। यही नहीं आरोपी ने युवती बनकर अश्लील चैटिंग भी की। युवती को जब इसके बारे पता चला तो उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नितिन के साथ जान पहचान थी। आरोपी उसे परेशान करने लगा। इस पर उसने आरोपी से बात करनी बंद कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसके नाम से फेसबुक पर फेक आईडी बना ली और उस पर अश्लील वीडियो व फोटो पोस्ट कर दी। जब उसे इस बारे पता चला तो उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed