{"_id":"62ab94e7f5c74559454f7a93","slug":"build-relationship-when-the-girl-became-pregnant-the-accused-did-a-court-marriage-with-another-yamuna-nagar-news-knl111758546","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर डेढ़ साल बनाए संबंध, युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने दूसरी से की कोर्ट मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर डेढ़ साल बनाए संबंध, युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने दूसरी से की कोर्ट मैरिज
विज्ञापन
यमुनानगर। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती को लिव इन रिलेशनशिप में रखकर डेढ़ साल तक संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हुई तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया और दूसरी युवती से कोर्ट मैरेज कर ली। उधर गर्भवती हुई युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोपी द्वारा दूसरी शादी करने का पता चलने पर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बूड़िया क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके माता पिता का कुछ साल पहले निधन हो गया था। जिसके बाद वह अकेली थी। साल 2020 में उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव भूरा निवासी अमजद से हुई। अक्तूबर 2020 में आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ सेक्टर 15 में ले गया। जहां आरोपी ने उसे एक घर में रखा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। आरोपी कुछ माह तक यहां रहा, इसके बाद उसे लेकर अन्य स्थान पर रहने लगा। वहां भी आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। जब वह आरोपी को शादी करने की बात कहती तो आरोपी टाल मटोल कर देते था। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी को यह बात बताकर शादी करने की बात कही तो आरोपी ने उससे मारपीट की और बच्चा गिराने की बात कही। बीती आठ फरवरी को आरोपी उससे मारपीट कर घर से चला गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा कर उसकी दरखास्त दफ्तर दाखिल करा दी। इसके कुछ दिन बाद आरोपी घर से चला गया। उसे पता चला कि आरोपी ने यूपी की किसी अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली है। 12 मार्च को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जब यह जानकारी देने के लिए उसने आरोपी को फोन किया तो उसने फोन काट दिया। इसके बाद आरोपी ने दूसरी लड़की से हुई कोर्ट मैरेज का कागज उसे भेजा। सेक्टर 17 थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।