फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Budget taken out to resolve complaints

Yamuna Nagar News: शिकायतों के समाधान के लिए निकाला बजट

Thu, 02 Jan 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Budget taken out to resolve complaints
यमुनानगर। शहर में अलग-अलग माध्यम से आ रहीं सीवरेज से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी (पब्लिक हेल्थ) विभाग ने अलग से 20.70 लाख का बजट निकाला है।<
विज्ञापन

इस राशि से शहर में अलग-अलग जगह मैनहोल बनाने सहित सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से ई-निविदा लगा दी गई हैं, जिसमें सात जनवरी तक ठेकेदारों से बिड मांग ली गई है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत सीवरेज से जुड़ी शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। कई इलाकों में सीवर लाइन नहीं है या गंदगी के कारण जाम पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण संबंधित क्षेत्रों में गंदे पानी की निकासी ठप होने से लोग परेशान हैं, जो इस संबंध में दर्शन पोर्टल, जिला कष्ट निवारण समिति की बैठकों व सीएम विंडो पर शिकायतें कर रहे हैं। इन्हीं शिकायतों के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी (पब्लिक हेल्थ) विभाग के अफसरों की ओर से योजना तैयार की गई है। इसके तहत अलग-अलग जगह 200 एमएम की सीवर लाइन बिछेगी।

साथ ही मैनहोल बनाने सहित अन्य कार्य होंगे। इसके लिए 20.70 लाख रुपये खर्च का अनुमान तैयार हुआ है, जिस पर ई निविदा लगाई गई है। इस बारे में एक्सईएन ने कहा कि प्रयास है कि निकासी व्यवस्था बेहतर बनाई जाए। इसी के तहत जरूरत मुताबिक कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed