फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BSF jawan dies of brain hemorrhage

Yamuna Nagar News: बीएसएफ जवान की ब्रेन हेमरेज से मौत

Fri, 19 Jul 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Jul 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
BSF jawan dies of brain hemorrhage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। हिसार बीएसएफ यूनिट में तैनात गांव सरांवा निवासी कांस्टेबल धर्मदास पुत्र भादू राम की मंगलवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। धर्म दास की तबीयत बिगड़ने का पता चलते ही बीएसएफ के जवान उसे उपचार के यूनिट अस्पताल लेकर गए। बाद से उसे अमरोहा में निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक के पीजीआई रेफर कर दिया गया। यहां पर उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कांस्टेबल धर्म दास का पार्थिव शरीर गुरुवार देर शाम को उसके पैतृक गांव सरावां में पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद गमगीन माहौल में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव सरावां निवासी धर्मदास पुत्र भादू राम 2005 में बीएसएफ में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुए थे। उनके दो बेटे 17 वर्षीय नवनीत व 15 वर्षीय भार्गव हैं। फिलहाल धर्म दास की तैनाती हिसार की 9 बटालियन में थी। उनकी यूनिट के डिप्टी कमांडर देवेन्द्र सिंह धनखड़ ने बताया कि 16 जुलाई को यूनिट में ही धर्म दास की तबीयत खराब हो गई थी, जिसे तुरंत यूनिट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार न होने चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि धर्म दास को ब्रेन हेमरेज हुआ था। 17 जुलाई को चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया। कांस्टेबल धर्म दास की पत्नी हेमलता, बेटे नवनीत व भार्गव, भाई जसवंत सिंह, माता शकुंतला देवी और पिता भादू राम का रो-रोकर बुरा हाल था। हिसार से आई 9 बटालियन के जवानों ने पूरे सैनिक सम्मान के साथ मृत सैनिक धर्म दास को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक रेणु बाला, एसडीएम देवेन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार, एसएचओ अनिल राणा, सुरक्षा एजेंट पदम राणा, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल संधू ने सैनिक के शव पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बड़े बेटे नवनीत ने शव को मुखाग्नि दी। जिसे देखकर सभी की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed