फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brother stole debit card, passbook and withdrew money for sister's wedding from bank

Yamuna Nagar News: भाई ने डेबिट कार्ड, पासबुक चोरी कर बहन की शादी की रकम बैंक से निकाली

Fri, 02 Aug 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Brother stole debit card, passbook and withdrew money for sister's wedding from bank
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र की कैत निवासी मीना के खाते से उसके नशे के आदी बेटे ने एक लाख 80 हजार रुपये चोरी कर लिए। आरोपी ने घर से डेबिट कार्ड व पासबुक चोरी कर खाते से यह रुपये निकाले। मीना ने बेटी की शादी के लिए लोन लेकर यह रुपये बैंक में जमा कराए थे। आरोपी ने घर से भी गहने व सामान चोरी किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके बेटे पर केस दर्ज कर लिया है।
शिखाकयत में गांव कैत निवासी मीना कुमारी ने बताया कि उसका बेटा सौरभ नशे का आदी है। उसने अपनी बेटी की शादी के लिए लोन लेकर बैंक में एक लाख 80 हजार रुपये जमा किया था। कुछ दिन पहले उसका बेटा घर से उसका डेबिट कार्ड व पासबुक चोरी करके ले गया और डेबिट कार्ड के माध्यम से आरोपी ने यह रुपये निकलवा लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि उसका बेटा 29 जून को घर से 16 हजार रुपये चोरी कर ले गया था। इसके बाद 23 जुलाई को जब वह घर की जांच कर रही थी तो उसे पेटी में रखे 1600 रुपये, सोने की बालियां व चांदी की चेन और अन्य सामान गायब मिला। जब उसने अपने बेटे से इस बारे में पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने अपने बेटे की जांच की तो उसका डेबिट कार्ड व पासबुक उसी के पास थी। उसने बैंक जाकर अपना खाता चेक कराया तो उसके अंदर से एक लाख 80 हजार रुपये निकले हुए थे, जो आरोपी ने डेबिट कार्ड के माध्यम से निकाल कर नशे के इस्तेमाल में खर्च कर दिए। इस शिकायत पर पुलिस ने महिला के बेटे सौरभ पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed