फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brother, sister and mother were injured by attacking with bricks

Yamuna Nagar News: ईंटों से हमला कर भाई-बहन व मां को किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Brother, sister and mother were injured by attacking with bricks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर की भीम नगर कॉलोनी में कुछ युवकों ने ईंटों से हमला कर भाई बहन व उनकी मां को घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने बाइक व अन्य सामान तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में दो भाइयों को नामजद करते हुए 15-20 अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।


भीम नगर निवासी रवि ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम करीब सात बजे वह घर पर थे। तभी उन्हें बाहर शोर सुनाई दिया। शोर सुनकर वह, उसकी मां इंदू देवी व बहन दिव्या घर के बाहर आए। उन्होंने देखा कि जोगिंदर नगर निवासी सिबा, उसका भाई सौरव व 15-20 लड़के उनकी बाइक तोड़ रहे थे। जब वह घर से बाहर निकले तो आरोपियों ने उन पर भी ईंटें बरसानी शुरू कर दी। उनके हाथों में डंडे, बिंडे व अन्य हथियार थे। एक ईंट उसकी मां के पेट व एक उसकी बहन के मुंह पर लगी। जिससे वे घायल हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। बाहर रखी कुर्सियां तोड़ दी। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में दोनों भाईयों को नामजद करते हुए 15-20 अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed