फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brother-in-law's wife nominated misconduct charges

साले की पत्नी से दुराचार के आरोप में जीजा नामजद

Fri, 27 Jun 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Fri, 27 Jun 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's wife nominated misconduct charges
दहेज की मांग पूरी न करने पर साले की पत्नी से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


विवाहिता ने इसकी शिकायत पति और ससुरालियों से की। जिस पर ससुराली विवाहिता पर दुराचार के आरोपी को माफ करने का दबाव बनाने लगे।

ससुरालियों ने विवाहित युवती को यह बात किसी को बातने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर मायका पक्ष को आपबीति बताई।

जिस पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

थाना फर्कपुर क्षेत्र की कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी खारवन में 29 नवंबर 2013 को हुई थी।

शादी के बाद पति, सास और ननद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह जब इसका विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती और जान से मारने की धमकी दी जाती।

इस बीच पति का जीजा तीर्थ नगर निवासी सुनील गर्ग उनके घर आता और ससुरालियों से मिलकर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता।

पीड़िता ने बताया कि करीब एक माह पहले सुनील गर्ग उनके घर आया और कमरे में अकेली पाकर उसके साथ दुराचार किया। उसने जब विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


बनाते रहे माफी का दबाव

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने सुनील द्वारा दुराचार किए जाने की शिकायत पति से की। जिस पर ससुराली उसे भला बुरा कहने लगे।

जब उसने इसकी शिकायत पुलिस में देने की बात कही तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ससुराली सुनील के कृत्य को भुलाकर उसे माफ करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ले जाते तो न होता ऐसा
पीड़िता ने बताया कि 17 मई को उसके ससुराल वाले किसी काम से बाहर जा रहे थे। इस दौरान जब उसने ससुरालियों से उनके साथ चलने की बात कही तो उन्होंने उसे ले जाने से मना कर दिया। ससुरालियों के जाने के बाद सुनील उनके घर पहुंचा और अकेली पाकर उससे बलात्कार किया।

सेक्स रैकेट : दो महिलाओं सहित पांच काबू


जगाधरी में शहर पुलिस ने तेजली खेल परिसर के खंडहर में चल रहे एक सेक्स रैकेट में दो महिलाओं सहित पांच लोगों को काबू किया गया है।

पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुरेशपाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि तेजली स्टेडियम के खंडहर में सेक्स रैकेट चल रहा है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम का गठन किया। टीम ने मौके पर पहुंच कर दबिश दी। जहां पर पुलिस ने तीन युवकों तथा दो महिलाओं को संदिग्ध हालत में काबू कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार युवकों की शिनाख्त हमीदा निवासी पवन तथा वसीम और कुरुक्षेत्र के रोबिन सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed