फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Brother-in-law accused of raping daughter-in-law

Yamuna Nagar News: जेठ पर बहू से दुष्कर्म करने का आरोप

Fri, 07 Feb 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused of raping daughter-in-law
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है चाकू दिखाकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया गया। जब इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर की महिला ने बताया कि उसका मायका सहारनपुर में है। उसने 2017 में दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह किया था। उसके पति की यमुनानगर में मोबाइल की दुकान है। शादी के बाद से ही वे दुकान के ऊपर ही रह रहे थे। उनके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पहले उसेके पति का अपने भाइयों के साथ पैतृक मकान को लेकर बंटवारा हुआ था। उसके हिस्से में मकान का आधा हिस्सा आया था। इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ मकान में रह रही थी। वहां उसका जेठ भी रह रहा है। आरोप है कि करीब एक माह पहले उसके जेठ ने चाकू दिखाकर उसके साथ गलत काम किया और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी के कारण वह चुप रही। कुछ दिन बाद एक बार फिर सुबह करीब तीन बजे वह उसके कमरे में घुस गया और चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed