फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Broke the locks of the house and stole cash and jewelery worth Rs 40 thousand

Yamuna Nagar News: मकान के ताले तोड़ 40 हजार की नकदी व गहने चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Broke the locks of the house and stole cash and jewelery worth Rs 40 thousand
सेक्टर 17 में मकान का ताला तोड़ चोर 40 हजार की नकदी, गहने व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। जय सिटी काॅलोनी निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसका एक मकान राम नगर काॅलोनी में है। जिसमें उसकी मां रमेश रानी रहती है। मां की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वह भी उनके साथ ही था। सुबह उनके पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। वह घर पहुंचा। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से 40 हजार रुपये की नकदी, जेवरात व अन्य सामान चोरी किया गया था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




मायापुरी काॅलोनी निवासी सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 17 निवासी सुनील सचदेवा के पास कार चालक है। उसने अपनी बाइक मालिक के घर के बाहर खड़ी की थी। वह खुद घर के बाहर खड़ी कार में बैठा हुआ था। तभी तीन बदमाश आए और उसकी बाइक चोरी करने का प्रयास करने लगा। उन्हें देख उसने शोर मचा दिया। उसने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकले। उनमें से एक की पहचान कृष्णा काॅलोनी निवासी विजय के रूप में हुई। इस शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed