{"_id":"678ac387cbcd724d380a2b8e","slug":"broke-the-locks-of-the-house-and-stole-cash-and-goods-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-131672-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर के ताले तोड़ नकदी और सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर के ताले तोड़ नकदी और सामान चुराया
विज्ञापन
यमुनानगर। सेक्टर 17 निवासी मोहित गर्ग के घर के ताले तोड़ चोर दस हजार की नकदी, नल व सामान चोरी कर ले गए। मोहित ने बताया कि वह दो माह से गुरुग्राम में रह रहा थे। इससे पहले वह घर को ताला लगाकर गया था। 14 जनवरी की रात को डायल 112 से काॅल आई और पता लगा कि मकान के ताले टूटे हुए हैं। वीरवार को यहां पहुंचे। जांच करने पर मकान से बाथरूम के सभी नल गायब थे। इसके अलावा कमरे से दस हजार रुपये और अन्य सामान गायब था। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ट्यूबवेल से मोटर चोरी
यमुनानगर।सदर थाना क्षेत्र के तिगरी गांव में कलानौर निवासी राजकुमार की जमीन में लगे ट्यूबवेल से मोटर व सामान चोरी हो गया। सुबह जब वह खेत पर गए तो ट्यूबवेल के कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर से मोटर गायब थी। आसपास पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।