फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Broke the lock of three houses and one shop including the quarters of the soldier

सिपाही के क्वार्टर समेत तीन घरों और एक दुकान का ताला तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Broke the lock of three houses and one shop including the quarters of the soldier
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ पशु चोरी करने आया व्यक्ति। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। चोरों ने आरपीएफ में तैनात सिपाही के क्वार्टर समेत तीन घरों और एक दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चारों मामलों में मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेवाड़ी के नयागांव निवासी राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ में बतौर सिपाही पद पर कार्यरत है। विभाग की तरफ से उसे रेलवे आवास में क्वार्टर मिला हुआ है। 16 जनवरी को वह छुट्टी लेकर अपने गांव गया था। वीरवार रात करीब दस बजे जब वह क्वार्टर पर पहुंचा तो उसे ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से उसकी पत्नी के सोने की बालियां, गले के दो लॉकेट, तीन जोड़ी पाजेब, चांदी के चैन, तीन जोड़ी चुटकी, सोने की अंगूठी, पेंट, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य सामान गायब था। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, पुराना हमीदा निवासी मदन पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी में उनके दो घर आमने सामने हैं। एक घर में उनका पूरा परिवार सोता है। सामने वाले दूसरे घर में ताला लगा देते हैं। बीती 15 जनवरी की रात को सामने वाले घर को ताला लगाकर वे घर आकर सो गए थे। सुबह जब वे सामने वाले घर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जांच करने पर घर के अंदर से दो पीतल के पतीले, दो परांत, दो कढ़छी, कटोरे, गिलास व अन्य बर्तन गायब थे। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 30 हजार रुपये थी। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा भारत सेवक नगर निवासी पंकज मल्होत्रा ने बताया कि 18 जनवरी को दोपहर बाद करीब तीन बजे वह अपने परिवार सदस्यों के साथ निजी काम से बाहर गया था। शाम करीब पांच बजे जब वह घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर घर के अंदर से लेपटॉप, सोने व चांदी के गहने और 40 हजार रुपये की नकदी गायब थी। शहर जगाधरी पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मानकपुर निवासी इस्लाम ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी छछरौली में दादूपुर रोड पर खराद, वेल्डिंग व ट्रक रिपेयर की दुकान है। रोज की तरह 12 जनवरी को वह दुकान को ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे पड़े हुए थे। दुकान के अंदर से टूल बॉक्स, ट्रक के चार जैक व लोहे का कीमती सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत 60 हजार रुपये थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव रतनगढ़ में 6 किसानों के ट्यूबवेलों से सात मोटर चुराई
जठलाना। ट्यूबवेलों से मोटर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने वीरवार रात गांव रतनगढ़ में छह किसानों के ट्यूबवेलों से सात मोटर चोरी कर कर लिए। इससे प्रभावित किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। गांव रतनगढ़ निवासी मदनलाल नंबरदार ने बताया कि ट्यूबवेलों से मोटर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने बीती रात उसकी दो मोटर, अमन, अजय, विकास, रामलाल व अन्य किसानों के ट्यूबवेलों से उनकी मोटरें चुरा ली। इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed