फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bricks rained down from the roof amidst a feud; youth injured

Yamuna Nagar News: रंजिश में छत से बरसाईं ईंटें, युवक घायल

Mon, 14 Sep 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bricks rained down from the roof amidst a feud; youth injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव गनौला में पुरानी रंजिश को लेकर आठ लोगों ने युवक पर ईंटों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने अपनी छत पर चढ़कर नीचे खड़े आमिर खान पर ईंटें बरसाईं। हमले में आमिर घायल हो गया। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आसिफ खान ने शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके भाई आमिर खान की गांव के ही बिलाल और आसमा के साथ कहासुनी हुई थी। उस समय आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि इसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। वह 10 सितंबर को दोपहर अपने घर पर मौजूद था।
विज्ञापन

इसी दौरान बिलाल, आसमा, बानो, रेशमा, साहिल, साहिल खान, आरजू और जाफो अपनी छत पर चढ़ गए। आरोप है कि सभी ने आमिर पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। ईंट लगने से वह घायल हो गया। आसिफ ने बताया कि आमिर की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर बिलाल, आसमा समेत आठों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed