फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Breaking the locks of two houses stole jewelery and goods worth lakhs

दो घरों के ताले तोड़ लाखों के गहने व सामान चुराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Breaking the locks of two houses stole jewelery and goods worth lakhs
यमुनानगर। चोरों ने शिवपुरी कॉलोनी व बसंत नगर में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवपुरी कॉलोनी निवासी फरीदा ने बताया कि रोज की तरह देर रात वह परिवार के साथ घर पर सो गई थी। सुबह जब वह उठी तो उसने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। एक कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे लोहे के बक्से का ताला भी टूटा था। जिसके अंदर का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर उसके अंदर से एक सोने की मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी सहित लगभग एक किलोग्राम चांदी के गहने गायब थे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। जांच अधिकारी एएसआई महरूफ अली का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, हनुमान कॉलोनी निवासी लक्की कुमार ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लाल द्वारा के पास लकी सर्विसेस के नाम से एजेंसी है। जिसमें वह लोगों की कोठियों में कुक व सुरक्षा गार्ड देता है। उसने एक अपने एक कर्मचारी सुनील को बसंत नगर निवासी शिवम की कोठी में घर की रखवाली करने के लिए दिया था। शिवम फरवरी 2022 से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है। दो अगस्त को सुनील अपनी बेटी के मुंडन के लिए अपने गांव गढ़वाल (उत्तराखंड) गया था। उसकी जगह उसने मोनू को भेज दिया। पैर में चोट लगने के कारण छह अगस्त को मोनू कोठी पर नहीं गया। रविवार को उसके पास कोठी के मालिक शिवम ने फोन पर कोठी में चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed