फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Breaking the locks of shop and house, goods worth 1.5 lakh stolen

Yamuna Nagar News: दुकान, घर के ताले तोड़ डेढ़ लाख का सामान चुराया

Tue, 25 Jun 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Breaking the locks of shop and house, goods worth 1.5 lakh stolen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/बिलासपुर। चोरों ने दुकान व घर के ताले तोड़ करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवी भवन बाजार निवासी संदीप मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जगाधरी बाजार में बर्तनों की दुकान है। रोज की तरह देर शाम को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह दुकान पर आया तो ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर दुकान से चार बड़े भिगोने, दो भट्ठियां, दो छोटे भिगोने, पांच ट्रे, 13 थाल, 24 प्लेट, 20 ग्लास व अन्य बर्तन गायब था। सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो रात डेढ़ बजे कुछ अज्ञात नशेड़ी किस्म के व्यक्ति चोरी करते नजर आए। यह व्यक्ति पहले भी कई दुकान में चोरी कर चुके है।
विज्ञापन



पुरानी तहसील बिलासपुर निवासी मीरा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जून को वह परिवार सदस्यों के साथ सिरसा सत्संग में गए थे। जाने से पूर्व वह घर के सभी दरवाजों को ताला लगाकर गए थे। सुबह जब वह घर आए तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से फर्राटा पंखा, गैस चूल्हा, सिलिंडर, स्टील व पीतल के बर्तन, लोहे का सामान व अन्य सामान चोरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed