{"_id":"67f17bc43674b1f6670a05f8","slug":"breaking-the-lock-of-the-house-cash-and-jewelry-stolen-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135710-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर का ताला तोड़ नकदी, गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर का ताला तोड़ नकदी, गहने चोरी
Sun, 06 Apr 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। कस्बा बूड़िया में चोरों ने घर का ताला तोड़कर एक लाख 14 हजार रुपये और सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बूड़िया निवासी वाजिद ने शिकायत में बताया कि वह दो अप्रैल को घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में गया था। जब वह लौटा तो घर का ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा मिला। घर से एक लाख 14 हजार रुपये, सोने की झुमकियां, दो जोड़ी पायल, नथली, चांदी के दो चेन, हार व अन्य सामान गायब था। इस पर चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद केस दर्ज किया। संवाद