{"_id":"67c9ee59b03a4e2c8008db44","slug":"breaking-rules-on-the-roads-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-134152-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रफ्तार के शौकीन सड़कों पर रौंद रहे नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रफ्तार के शौकीन सड़कों पर रौंद रहे नियम
Fri, 07 Mar 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। वाहन चालकों में रफ्तार का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। वाहनों से रफ्तार भरने वाले सड़कों पर यातायात नियमों को रौंद रहे हैं। बीते फरवरी माह में यमुनानगर यातायात पुलिस ने सबसे अधिक चालान ओवर स्पीड में ही किए हैं। हैरत की बात तो यह है कि हाइवे से लेकर शहर के बीच में भी वाहन चालक वाहनों की स्पीड को नियंत्रित नहीं कर रहे।
यातायात पुलिस ने फरवरी माह में चालान का डाटा पेश किया। बिना हेलमेट व दस्तावेजों की दुपहिया वाहन लेकर घूमने वालों व पटाखे बजाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल के चालान किए जा रहे हैं। एक फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक कुल 2932 चालान किए गए। वाहन चालकों से कुल 4 लाख, 55 हज़ार 100 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है।
खास बात यह है कि सबसे अधिक चालान ओवर स्पीड के 564 चालान किए गए हैं। नशा करने वालों के 15, गलत लाइन में वाहन चलाने वालों के 197, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के 276, गलत पार्किंग-637, बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल 09, बिना नंबर प्लेट, बिना पैटर्न-116, चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
यमुनानगर जिले में सड़क हादसों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जनवरी और फरवरी माह में ही 30 से अधिक व्यक्तियों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। ज्यादातर सड़क हादसों में ओवर स्पीड ही मुख्य कारण सामने आया है।
वाहन चालकों को समय समय पर जागरूक किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। जिले में ओवर स्पीड पर सख्ती से कार्रवाई चल रही है। -कुशलपाल राणा, एसएचओ यातायात पुलिस।