फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Break the lock and steal thousands of office of transport

ट्रांसपोर्ट दफ्तर का ताला तोड़ हजारों का सामान चोरी

Thu, 26 Dec 2013 05:21 PM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Thu, 26 Dec 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
Break the lock and steal thousands of office of transport
चोरों ने
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट कार्यालय का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और ट्रांसपोर्ट मालिक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।

 शहर पुलिस को दी शिकायत में गांव छप्पर निवासी राजबीर सिंह ने कहा कि शहर में जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट के नाम से उसका कार्यालय है। रोजमर्रा की तरह मंगलवार देर शाम वह कार्यालय का ताला लगाकर अपने घर गया था। बुधवार सुबह जब वह कार्यालय पर पहुंचा, तो उसे ताला टूटा मिला।

 जिसे देखकर वह हैरान रह गया। जब वह दरवाजा खोल कर अंदर गया, तो वहां पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। राजबीर ने बताया कि चोर उसके कार्यालय से हजारों रुपये का सामान तथा जरूरी कागजात चोरी करके ले गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed