{"_id":"873ed688886f1aba4f044b162f469f9c","slug":"break-down-due-to-the-storm-remained-closed-for-eight-hours-saffron-city-feeder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी की वजह ब्रेक डाउन, आठ घंटे बंद रहा केसर नगर फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी की वजह ब्रेक डाउन, आठ घंटे बंद रहा केसर नगर फीडर
yamunanagar buro
Updated Tue, 27 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
रविवार की रात आईं आंधी की वजह से केसर नगर फीडर आठ घंटे तक ब्रेक डाउन रहा। जबकि बुड़िया फीडर, द्वारकापुरी फीडर, नरेंद्रा चौक फीडर, मुखर्जी पार्क, समता योग फीडर तीन से छह घंटे तक ब्रेक डाउन रहे। तीन से आठ घंटे तक बत्ती गुल रहने की वजह से जहां शहर की अधिकांश कालोनियों में सुबह के समय पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाई, वहीं ज्यादातर गलाई व मैटल की फैक्टरियों में मजदूरों को खाली बैठे देखा गया। सुबह के समय बिजली न होने की वजह से गृहणियों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विद्युत निगम से मिली जानकारी के अनुसार केसर नगर फीडर सुबह दो बजकर 45 मिनट से लेकर 1बजकर 55 मिनट तक ब्रेक डाउन रहा। जबकि बुड़िया गेट फीडर सुबह तीन बजकर 15 मिनट से पांच बजकर 30 मिनट तक, नरेंद्रा चौक फीडर सुबह तीन बजकर 15 मिनट से लेकर 9 बजकर 45 मिनट तक, द्वारकापुरी फीडर सुबह 3 बजकर 15 मिनट से लेकर पांच बजकर 30 मिनट तक, समता योग फीडर सुबह तीन बजकर 15 मिनट से लेकर 8 बजकर 35 मिनट तक, मुखर्जी पार्क फीडर सुबह तीन बजकर 15 मिनट से लेकर पांच बजकर 30 मिनट तक ब्रेक डाउन रहा।
सैकड़ों यूनिट्स घंटों तक रही बंद
जगाधरी की गौरी शंकर कॉलोनी, मुखर्जी पार्क कॉलोनी, विश्वकर्मा कालोनी, जड़ौदा गेट, केसर नगर, विजय कॉलोनी के अलावा अन्य कालोनियों में बर्तन की सैकड़ों यूनिट हैं। जहां पर गलाई तथा बर्तन बनाने का काम होता है। जो कि बिजली पर निर्भर रहती है। रविवार रात तथा सोमवार को सुबह के समय तक छह फीडर ब्रेक डाउन होने से शहर की करीब चार दर्जन से ज्यादा कालोनियों में बत्ती गुल रही। गौरी शंकर कालोनी, जडौदा गेट, जैसको कॉलोनी, राय साहब वाली गली, हनुमान गेट, महावीर कालोनी, विश्वकर्मा मौहल्ला, इंद्रा कालोनी, गंगा नगर, पुराना छछरौली रोड, गांधी धाम, राजेश कालोनी, श्रीनगर कालोनी, श्याम सुंदरपुरी, रूप नगर, द्वारकापुरी के अलावा करीब 30 कालोनियों की बत्ती गुल रहने की वजह से गृहणियों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय घरों में पेयजल की सप्लाई न होने की वजह से गृहणियों की मुश्किलें बढ़ी नजर आईं।
विज्ञापन
वहीं द जगाधरी मेटल मेन्यूफैक्चर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन के महासचिव सुंदर लाल बतरा का कहना है बिजली की तकनीकी खराबी की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान बर्तन व्यापारियों को उठाना पड़ता है। जनरेटर सेट पर मशीनों को चलाने की वजह से लागत बढ़ जाती है, वहीं समय पर माल भी तैयार नहीं हो पाता। बिजली गुल होने पर बर्तन व्यापारियों पर दोहरी मार पड़ रही है।
रविवार रात को आईं आंधी की वजह से शहर के छह फीडर ब्रेक डाउन हो गए। जिस कारण अधिकांश कालोनियों की बत्ती गुल हो गई। बिजली न होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अनिल सैनी, जेई, उत्तर हरियाणा विद्युत निगम, जगाधरी।