{"_id":"58c05afb4f1c1b187bdc5b43","slug":"boy-girl-not-diffent","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्त्री-पुरुष के दिमाग और शक्ति में कोई अंतर नहीं, अंतर सोच में है: अदिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्त्री-पुरुष के दिमाग और शक्ति में कोई अंतर नहीं, अंतर सोच में है: अदिता
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें आयकर विभाग उपायुक्त अदिता सिंह मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप को स्वयं ही अपने अस्तित्व की पहचान बनानी होगी। स्त्री-पुरुष के दिमाग और शक्ति के आधार पर कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष का परिश्रम 30 वर्ष तक के जीवन को ऐश्वर्य के साथ जीने का एक मात्र मंत्र है। हम जिस सामाजिक समस्या को दूर करने का आह्वान करें, उसकी शुरुआत घर से होनी चाहिए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीके बाजपेयी ने सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमें अलगाववादी जेंडर मुद्दों पर सोचने की बजाए परस्पर सामंजस्य स्थापित करना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. करुणा ने किया। मौके पर डॉ. बहादुर सिंह, डॉ. पूनम गर्ग, डॉ. ज्योति सोरोत, डॉ. वीरा रानी, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. पवन त्रिपाठी, प्रो. विजय चावला और डॉ. विरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
बॉक्स
महिलाओं के क्रियाकलापों को कागज पर उकेरा
कॉलेज में इतिहास विभाग और विधिक सेवा प्रकोष्ठ के सौजन्य से महिलाओं का राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने सरोजनी नायडू, रानी लक्ष्मीबाई, अरुणा आसफ अली, एनी बेसेंट और सिस्टर निवेदिता जैसी महान महिला विचारक, समाजसेवी, राजनीतिज्ञ महिलाओं पर निबंध लेखन के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।
फोटो-12
पुष्पा रानी ने जीती रनिंग ट्रॉफी
यमुनानगर। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला परिषद् की चेयरपर्सन रेणु बाला और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. यशबाला मुख्यातिथि रहीं। दोनों ने महिला सशक्तीकरण को चिन्हित किया। जबकि ड्रेस डिजाइनर मीतू सलूजा और राज्य स्तरीय महिला उद्यमी पुरस्कार प्राप्त करने वाली पीएचसीसी डायरेक्टर मोनिका शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं।
विज्ञापन
इस अवसर पर महिलाओं की भूमिका को दर्शाती कविता पाठ, नुक्कड़-नाटिका, गायन, नृत्य, स्लोगन, प्रश्नोत्तरी एवं लघु वृत्तचित्र, योग और रोप मलखम प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें विभिन्न कॉलेजों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। योग व रोप मलखम के प्रदर्शन में क्रमश: किरण और रूबी ने सबका मन जीता। हिंदू गर्ल्स कॉलेज की एक नई गतिविधि फेबरिक मलखम पर संगीतमय प्रदर्शन करते हुए सोनी ने खेल जगत में भी महिलाओं का स्थान भविष्य के लिए सुनिश्चित किया। प्रतियोगिताओं में मनीषा जैन, मंजु अग्रवाल, डॉ. सीमा गर्ग, मोनिका शर्मा, सलूजा, कुलदीप देवगन, बालकिशन, सुभाष, मंगल, हरमंदिर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर पुष्पा रानी शर्मा मेमोरियल रनिंग ट्रॉफी कॉलेज ने जीती।
फोटो-14
व्याख्यान में तान्या अव्वल
जगाधरी। एसडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी जगाधरी में पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। संस्था की निदेशिका डॉ. शैली गुप्ता ने मुख्य अतिथि का अभिवादन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि पीएनबी कुरुक्षेत्र सर्कल मुख्य प्रबंधक सुशील जैन ने किया। जबकि मौके पर लीड बैंक मैनेजर विपिन सरीन और पीएनबी प्रबंधक संजीव सूरी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्याथिति सुशील जैन ने कहा कि वास्तविक सशक्तीकरण तभी होगा जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी। कार्यक्रम के दौरान व्याख्यान प्रतियोगिता कराई गई, इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में तान्या ने पहला, दीक्षा ने दूसरा, नवनीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ. शिल्पा जैन, रेखा राठौर, प्रेरणा कौशिक, आदिति मदान, रवनीत कौर, नितिका बग्गा ने महिलाओं के साथ होने वाली समस्याओं पर बात रखी। मौके पर एसडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
महिला सशक्तीकरण के लिए समानता जरूरी: राजपूत
यमुनानगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएवी गर्ल्स कॉलेज के वुमन स्टडी सेंटर तथा फैकल्टी डेवलेपमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें चंडीगढ़ से आई प्रोफेसर पैम राजपूत मुख्य वक्ता रहीं। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुषमा आर्य और वुमन स्टडी सेंटर डायरेक्टर डॉ. विश्व मोहिनी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रोफेसर राजपूत ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले उनके अधिकारों और मूल्यों को मारने वाले उन सभी राक्षसी सोच को नष्ट करना जरूरी है।
फोटो-11
इनर व्हील क्लब ने मनाया वुमन-डे
यमुनानगर। इनर व्हील क्लब आफ जगाधरी-यमुनानगर द्वारा इंटरनेशनल वुमन-डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सोलन इनर व्हील क्लब की चेयरपर्सन संगीता त्रेहन मुख्य अतिथि रहीं। उनके साथ जिला प्रधान शशी गुप्ता व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर ई-न्यूज लेटर सफरनामा का विमोचन किया गया। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारियों ने उत्थान संस्थान के मूक-बधिर बच्चों को अभ्यास के उपकरण प्रदान किए। वहीं, हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के तहत दयानंद स्कूल में विद्यार्थियों के लिए शौचालयों का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा सिविल अस्पताल में आज जन्मी पहली कन्या को 1100 रुपये की राशि भेंट की गई। मौके पर वाइस प्रेजीडेंट पारुल चांदना, ट्रेजरार अपेक्षा गर्ग, आईएसओ पूनम गर्ग, आडिटर कविता मेहता, सेक्रेटरी लीना गुप्ता, समीरा सलूजा, अनीता सलूजा, सुनीता सलूजा, रुपा गुप्ता, शशी गर्ग और उमा मोदगिल ने भी विचार व्यक्त किए।
फोटो-10
रादौर में निकाली जागरूकता रैली
रादौर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डेरा सच्चा सौदा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग ब्लॉक रादौर से जुड़ी महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से महिलाओं को शिक्षित करना, कन्या भ्रूण हत्या, नशा खोरी, दहेज प्रथा और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। रैली शिव मंदिर अंधेरिया बाग धर्मशाला से शुरू होकर रावल चौक से गुजरती हुई मेन बाजार, कमेटी चौक से बस स्टैंड होती हुई वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। रैली को थाना रादौर में तैनात एसआई रमेश कुमार ने हरी झंडी देकर रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा इंसा और प्रियंका इंसा ने की। रैली में पुष्पा, शोभा, चलती, पुनम, शालू, रीना रानी, इंदू वर्मा, बिमला, अनिता, बबीता सैनी, प्रिंयका, उमा, जसवंत इंसा, हरिश सेतीया, मा. दर्शनालाल, हेमसिंह, संदीप वर्मा, कुंदनलाल, नरेश कुमार, राजीव, फूलसिंह, जयराम, रोहित, बलदेव, जसपाल और लाजपत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। उधर, दून पब्लिक स्कूल बुबका में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल रेखा कांबोज ने की। मौके पर उमेश कांबोज, पूजा, मीनू, चारू बेदी, अमीर खान, मीनाक्षी, सीमा, ईशा, अमिता, मीना, उर्मिला, नीलम, सुमनदेवी, शुभम और रजनी इत्यादि स्टाफ सदस्य मौजूद थे।