फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   boy died by drowning while bathing in a canal in Yamunanagar, passersby saved the teenager

Yamunanagar: नहर में नहाते समय 10 साल के बच्चे की डूबने से मौत, राहगीरों ने किशोर को बचाया

Sun, 09 Jun 2024 05:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 09 Jun 2024 05:01 PM IST
सार

यमुनानगर के खड्डा कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय मोहित अपने पड़ोस में रहने वाले दोस्त 10 वर्षीय आजाद के साथ आज दोपहर को हमीदा हेड पर पहुंचा। यहां पर वह हेड से कुछ ही दूरी पर नहर में नहाने लगे। इसी दौरान नहाते हुए दोनों गहराई में चले गए।

विज्ञापन
boy died by drowning while bathing in a canal in Yamunanagar, passersby saved the teenager
अधिकारी मौके पर पहुंचे - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी यमुना नहर में हमीदा हेड के पास नहर में नहाते हुए आज दोपहर 10 साल का आजाद सिंह व 14 साल का का मोहित पानी में डूब गए। दोनों नहाने के लिए नहर पर पहुंचे थे। वहां से जा रहे राहगीरों ने नहर में कूद कर मोहित को तो बचा लिया लेकिन आजाद पानी में डूब गया। बाद में गोताखोरों ने उसकी नहर में तलाश की। दो घंटे बाद आजाद का शव पानी से मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजाद के माता-पिता मूल रूप से सहारनपुर के पास मोदीपुर गांव के रहने वाले हैं। वह यमुनानगर में पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी में किराये पर रहते हैं और दोनों प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते हैं। 

विज्ञापन


खड्डा कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय मोहित अपने पड़ोस में रहने वाले दोस्त 10 वर्षीय आजाद के साथ आज दोपहर को हमीदा हेड पर पहुंचा। यहां पर वह हेड से कुछ ही दूरी पर नहर में नहाने लगे। इसी दौरान नहाते हुए दोनों गहराई में चले गए। उन्हें डूबता देख वहां से जा रहे राहगीरों ने मोहित को बचा लिया। जब उसे बाहर निकाला गया तो वह बेहोश हो गया था। उसे तुरंत हमीदा चौकी पुलिस की पीसीआर में अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी हालत ठीक है। परंतु आजाद पानी में डूब गया इसलिए उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया। दो घंटे बाद आजाद का शव निकाल लिया गया। 
विज्ञापन


रोते बिलखते पहुंचे स्वजन
आजाद के नहर में डूबने का पता लगते ही उसके परिजन दौड़ पड़े। वह रोते बिलखते रहे। हमीदा चौकी इंचार्ज गुरदयाल भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखाेर राजीव अपनी टीम के साथ लगे रहे। काफी मशक्कत के बाद आजाद का शव मिला। वहीं परिजन बार-बार रोते हुए पुलिस से अपने बच्चे को बाहर निकालने की गुहार लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed