फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Both the legs of the bike rider were broken due to the collision of the truck

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दोनों टांगें टूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Both the legs of the bike rider were broken due to the collision of the truck
यमुनानगर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेने जा रहे बाइक सवार पेपर मिल कॉलोनी निवासी दीपक को ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। ट्रक के पहिए चढ़ने से उसकी दोनों टांगे टूट गए। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पेपर मिल कॉलोनी निवासी दीपक सिंह ने शहर पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मारुति प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। रात करीब नौ बजे वह बाइक पर सब्जी लेने औद्योगिक क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में जा रहा था। जब वह इंडस्ट्री एरिया चौक पर पहुंचा तो सामने से गलत दिशा में एक ट्रक तेज गति से आ रहा था। उसने ट्रक से बचने के लिए अपनी बाइक सड़क किनारे उतार दी। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए फिर भी उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी बाइक एक तरफ गिर गई। जबकि वह सड़क पर गिर गया। इस दौरान ट्रक का अगला टायर उसकी दोनों टांगों को कुचलता हुआ निकल गया।
विज्ञापन

ट्रक के कुचले जाने से उसकी दोनों टांगें टूट गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। उसके परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed