फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Both the accused of raping were sent to jail

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को भेजा जेल

Sun, 16 Apr 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 16 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Both the accused of raping were sent to jail
मृत बच्ची को जन्म देने वाली युवती से दुष्कर्म करने के दोनों आरोपियों रास बिहारी व राजेश को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर जगाधरी थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि पीड़िता से दुष्कर्म करने के दोनों आरोपियों को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता की बड़ी बहन ने जगाधरी शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी बुआ के घर गई थी। सितंबर 2022 में वह लौटी। तब उसे बहन का पेट बढ़ा हुआ दिखा। इस पर पता लगा कि वह गर्भवती है। इस बारे में मां को बताया तो पता लगा कि चाचा भोलू ने उसके साथ गलत काम किया है।
विज्ञापन

चाचा आवारा किस्म का है। छोटी बहन की 11 अप्रैल की सुबह घर पर डिलीवरी कराई गई थी। तब उसने मृतक बच्ची को जन्म दिया,जिसे कालोनी में ही खाली प्लाट में दबा दिया था। पिता व चाचा ने धमकी भी दी थी कि यह बात किसी को नहीं बतानी है। पड़ोसियों ने उन्हें नवजात को दबाते हुए देख लिया था। जिसके बाद मामला खुला था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दफनाई बच्ची को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब पीड़िता के 164 के बयान कराए गए थे तो उसने चाचा पर लगे आरोपों को नकार दिया था। उसने बताया था कि उसके साथ पड़ोस के ही रास बिहारी व राजेश ने दुष्कर्म किया था, जिससे वह गर्भवती हुई थी और उसने मृत बच्ची को जन्म दिया। लोकलाज के चलते उन्होंने मामला छिपाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed