फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Books were being sold for 30 to 40 rupees more, Yamunanagar

30 से 40 रुपये अधिक पर बेची जा रही थी किताबें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Books were being sold for 30 to 40 rupees more, Yamunanagar
किताबों की जांच करता अधिकारी। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अंबाला से आई नापतौल विभाग की टीम ने बुधवार शाम शहर के एक बुक डिपो पर छापा मारा। विभाग की टीम को दुकान पर किताबें अधिक दामों पर बेची जाने की शिकायत मिली थी। जब टीम ने छापा मारा दुकान पर 30 से 40 रुपये अधिक दामों पर किताबें बेचने का खुलासा हुआ। छापे के दौरान सामने आया कि स्टीकर लगाकर हर किताब के ऊपर 30 से 40 रुपये तक बढ़ाए गए थे। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नाप तौल विभाग के इंस्पेक्टर राजकुमार बाली ने बताया कि उनके पास एडवोकेट सुमित गुप्ता ने शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि शहर एक ए बुक डिपो पर किताबों पर स्टीकर लगाकर महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। इस शिकायत के बाद उन्होंने किताबों की दुकान पर दबिश देने के लिए टीम का गठन किया।
विज्ञापन

टीम में उसके साथ इंस्पेक्टर विपिन शर्मा, सहायक कंट्रोलर जतिन, एडवोकेट अशोक बाली, संजीव शर्मा शामिल थे। बुधवार को उन्होंने दीप बुक डिपो पर दबिश दी। उन्हें किताबों पर अलग रेट के स्टीकर लगे मिले। यह रेट किताब के वास्तविक दामों से 30 से 40 रुपये अधिक थे। विभाग की तरफ से अधिक रेट के स्टीकर लगी किताबों को कब्जे में ले लिया है। वहीं, बुक डिपो के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed