फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Books are bridges between generations and cultures: Rajni

पीढ़ियों और संस्कृतियों के बीच पुल हैं किताबें : रजनी

Sun, 26 Apr 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Books are bridges between generations and cultures: Rajni
पुस्तक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित आयोजक व पाठक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिला पुस्तकालय में पुस्तक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की थीम किताबें पीढ़ियों और संस्कृतियों के बीच पुल रही हैं रहा। वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष रजनी सैनी ने कहा कि किताबें पीढ़ियों और संस्कृतियों के बीच पुल हैं
राजकीय महाविद्यालय छछरौली के प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा के निर्देश पर जिला पुस्तकालय में विलियम शेक्सपियर, मुंशी प्रेमचंद व अन्य लेखकों की पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान रजनी सैनी ने कहा कि पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र हैं और युवाओं को इसके प्रति आकर्षित होना चाहिए। युवाओं को पुस्तकों का महत्व बताने के लिए विभिन्न कार्यक्रम करवाए जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनुवाद से विदेशी साहित्य हमें वैश्विक संस्कृति से जोड़ता है। एक पीढ़ी किताबें लिखती है, अगली पीढ़ी उनसे अपना भविष्य लिखती है। एक किताब उठाइएं तो संभव है कि आप किसी और की जिंदगी का पुल बन जाएं। गीता हो या प्रेमचंद की गोदान, यह पुस्तकें 100 साल पहले भी उतनी ही सच थीं, जितनी आज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे बुजुर्गों का अनुभव, उनकी गलतियां, उनकी उपलब्धियां, प्राचीन सभ्यता व संस्कृति सब किताबों में दर्ज है। हम वही गलतियां दोबारा न करें, इसलिए किताबें जरूरी हैं। उन्न्होंने कहा कि लेखक की बिना अनुमति किताबों की नकल करना रचनाकारों के अधिकारों का हनन है। इसके लिए कॉपीराइट का नियम बनाया गया है। सभी को इसके दायरे में काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया गया कि विषय के साथ साहित्य भी पढ़ें और अपने साथियों व बच्चों के जन्मदिन पर उपहार में किताबें देने को बढ़ावा दें। इस दौरान ऋतु, कपिल देव, अभिमन्यु, पाठक शुभम, ज्वाला, रोबिन, मुकेश, सुगंध, तन्नू सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed