{"_id":"69d42bcfb698c587b2019ae7","slug":"books-and-copies-of-private-publishers-were-found-in-the-bag-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-153945-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बैग में मिलीं निजी प्रकाशकों की किताबें और कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बैग में मिलीं निजी प्रकाशकों की किताबें और कापियां
Tue, 07 Apr 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में निरीक्षण के दौरान बच्चों के बैग की किताबें देखते अधिकारी। विभाग
जगाधरी। स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबें लगाने, नाम की नोटबुक, निर्धारित दुकान से किताबें खरीदने का दबाव देने के आरोपों के बाद शिक्षा विभाग की ओर से जांच टीम बनाई गई है।
विभाग की ओर से खंड स्तर पर छह और जिलास्तर पर दो टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें स्कूलों में पहुंचकर अभिभावकों के आरोपों की जांच कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को भी जिले के कई स्कूलों में अधिकारियों ने जांच की। इस दौरान खंड के स्कूलों में मिली अनियमितता की रिपोर्ट तैयार की है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से उनके जांच किए स्कूलों की रिपोर्ट मांगी है। इस दौरान कई स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबों से पढ़ाई करवाई जा रही थी। वहीं, बच्चों के बैग में भी निजी प्रकाशकों की किताबें थीं। इसके अलावा स्कूलों के नाम की नोटबुक भी विद्यार्थियों के पास मिली। इस पर अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। यही रिपोर्ट जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने मांगी है, ताकि ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान रादौर में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार, नाचरौन प्राचार्य प्रवीण कुमार, अलाहर प्राचार्य मुकेश रोहिल और बीईओ कार्यालय से विकास जैन ने स्कूलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में पढ़ाई जा रही पुस्तकों की जांच की गई। वहीं कक्षा-वार पुस्तकों की सूची और उनकी लागत का विवरण भी देखा गया। विद्यालयों द्वारा पुस्तकों की सूची आधिकारिक वेबसाइट तथा नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने की भी जांच हुई। इसके अतिरिक्त विशेष नोटबुक, वैकल्पिक नोटबुक्स, वर्दी बदलने, डायरी, फीस लेने, दोबारा दाखिला लेने इत्यादि की भी जांच की गई। संवाद