{"_id":"687d3c128d528241870e4c04","slug":"bomb-disposal-squad-searched-the-kanwar-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141062-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बम निरोधक दस्ते ने खंगाले कांवड़ शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बम निरोधक दस्ते ने खंगाले कांवड़ शिविर
Mon, 21 Jul 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। श्रावण माह की कांवड़ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। वहीं, कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है। रविवार को कांवड़ शिविरों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। इस दौरान बम निरोधक दस्ते विभिन्न शिविर में पहुंचे और जांच की।
दस्ते ने उपनिरीक्षक सुरेश पाल के नेतृत्व में छोटाबांस, अनाज मंडी त्रिवेणी चौक पर लगे कांवड़ शिविरों में बम खोज अभियान चलाया।
इस दौरान शिविर में रखे बैग, गैस सिलेंडर, बिजली कनेक्शन, टेंट, रसोई, खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान व स्थानों की बारीकी से जांच की गई। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके। इस दौरान जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बता दें कि शिविर में पुलिस का विशेष प्रबंध किया गया है। सभी शिविर के बाहर पुलिस कर्मी तैनात हैं।