Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bold Students Will Keep an Eye on Drug Users

Yamuna Nagar News: नशा करने वालों पर नजर रखेंगे धाकड़ विद्यार्थी

Fri, 27 Mar 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bold Students Will Keep an Eye on Drug Users
नोडल अ​धिकारियों के साथ बैठक करतीं ​डीईओ प्रेम लता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नशा मुक्ति अभियान को स्कूल स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब राजकीय स्कूलों में धाकड विद्यार्थियों की नियुक्ति की जाएगी, जो गुप्तचर की तरह काम करते हुए नशा करने वाले या इसकी चपेट में आने वाले छात्रों पर नजर रखेंगे।
विभाग का उद्देश्य नशे की समस्या को शुरुआती स्तर पर ही रोकना है, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। खास बात यह है कि साथ पढ़ने वाले दूसरे विद्यार्थियों को भी पता नहीं चलेगा कि कक्षा में कौन धाकड़ है, यह पूरी तरह से गुप्त रूप से सूचनाएं देंगे।
विज्ञापन

जिले के सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक करीब 30 हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इन्हीं विद्यार्थियों के बीच से प्रत्येक कक्षा में दो-दो छात्रों का चयन किया जाएगा, जिन्हें धाकड़ नाम दिया गया है। ये छात्र अपनी कक्षा और स्कूल परिसर में विशेष रूप से निगरानी रखेंगे कि कोई विद्यार्थी नशा तो नहीं कर रहा या किसी प्रकार के नशीले पदार्थ के संपर्क में तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों की जिम्मेदारी केवल निगरानी तक सीमित नहीं होगी, बल्कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी अपने संबंधित अध्यापकों को देंगे। इसके बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग मिलकर ऐसे विद्यार्थियों की काउंसलिंग और सुधार की दिशा में कदम उठाएंगे। योजना का मकसद किसी को दंडित करना नहीं, बल्कि समय रहते उसे नशे की आदत से बाहर निकालना है।
शिक्षा विभाग ने इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया है। ये अधिकारी स्कूलों में इस योजना की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे और धाक्कड़ विद्यार्थियों से समय-समय पर संवाद बनाए रखेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि स्कूल परिसर में कोई छात्र नशीला पदार्थ लेकर न आए।

योजना को गंभीरता से लागू करें स्कूल : डीईओ
इस अभियान के तहत जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता ने अपने कार्यालय में नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की। बैठक में सभी ब्लॉकों के अधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान स्कूलों में नशे की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। डीईओं ने निर्देश दिए स्कूल इस योजना को गंभीरता से लागू करें। बैठक में यह भी जोर दिया गया कि विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों में नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। शिक्षकों को भी संवेदनशील भूमिका निभाने के लिए कहा गया है, ताकि किसी भी छात्र में नशे के संकेत दिखाई देने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed