{"_id":"6a35a25f46b1be1ac90d11ca","slug":"body-of-middle-aged-man-found-on-district-hospital-premises-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158112-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल परिसर में मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल परिसर में मिला अधेड़ का शव
Sat, 20 Jun 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक अज्ञात अधेड़ अचेत अवस्था में पड़ा मिला। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर रामपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की तलाशी कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। प्राथमिक जांच में मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष आंकी गई है। उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के स्पष्ट निशान भी नहीं मिले हैं। जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि मृतक के दाएं हाथ पर ओम का निशान बना हुआ है, जिसे पहचान का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है। आसपास के थाना क्षेत्रों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पहचान नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद