फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body of a young man found near the divider on Railway Station Road.

Yamuna Nagar News: रेलवे स्टेशन रोड पर डिवाइडर के पास मिला युवक का शव

Sun, 14 Jun 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Jun 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found near the divider on Railway Station Road.
यमुनानगर। रेलवे स्टेशन रोड पर गोलचा होटल के सामने डिवाइडर के पास सोमवार को एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक के चेहरे से खून निकल रहा था और पास में एक बाइक खड़ी मिली, जिससे प्रारंभिक तौर पर सड़क हादसे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मौके से मिली बाइक की जांच करने पर पता चला कि वाहन कैंप निवासी विजय के नाम पर रजिस्टर्ड है। पूछताछ में विजय ने पुलिस को बताया कि उसने यह बाइक वर्ष 2013 में पुराना हमीदा निवासी साहिल को बेच दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि साहिल पिछले तीन वर्षों से किसी मामले में जेल में बंद है। पुलिस अब मृतक की पहचान करने में जुटी है। जांच अधिकारी यूसुफ अली ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला बाइक फिसलने के बाद पेड़ से टकराने का प्रतीत हो रहा है, जिससे युवक की मौत हुई होगी। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed