फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bodies of two youths found in canal, one identified

Yamuna Nagar News: नहर से मिले दो युवकों के शव, एक की शिनाख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bodies of two youths found in canal, one identified
पश्चिमी यमुना नहर से शुक्रवार को गोताखोर राजीव व अमर सिंह ने दो युवकों के शवों को बाहर निकाला है। एक युवक की शिनाख्त हो गई है। जबकि दूसरे की नहीं हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

गोताखोर राजीव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पश्चिमी यमुना नहर में रादौर पुल के नजदीक एक युवक का शव पड़ा है। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान तीर्थ नगर निवासी राहुल के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि राहुल 19 सितंबर की रात को घर से चला गया था। आशंका जताई जा रही थी कि उसने बाड़ी माजरा पुल से नहर में छलांग लगाई है। तभी से परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। वहीं, गोताखोर राजीव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पश्चिमी यमुना नहर में खजूरी नागल के पास के युवक का शव पानी में पड़ा है। उसने गोताखोर अमर सिंह के साथ मिलकर युवक के शव को बाहर निकाला। यह 25 वर्षीय युवक का शव था। आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने पहचान नहीं की। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed