फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bodies of missing Robin and Rahul found from Som river

Yamuna Nagar News: सोम नदी से मिले लापता रोबिन और राहुल के शव

Wed, 23 Jul 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 23 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bodies of missing Robin and Rahul found from Som river
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। आदिबद्री से लापता नगली-264 निवासी रोबिन (22) व मुलाना निवासी राहुल (32) के शव सोम नदी से बरामद कर लिए गए। दोनों जिस बाइक पर आदिबद्री आए थे, वह आदिबद्री में मंदिर की सीढि़यों के पास खड़ी मिली थी। रोबिन का शव 20 किमी दूर रामगढ़ सवाई रामपुर के समीप और राहुल का शव 28 किमी दूर गांव बसातियांवाला रूकाली के पास मिला।
अनुमान है कि दोनों की मौत नदी में नहाते समय डूबने से हुई और बारिश के बाद नदी में तेज बहाव आने से दोनों के शव दूर तक बहकर आ गए। रविवार सुबह छह बजे गांव नगली-264 निवासी रोबिन घर से रविवार सुबह अंबाला के मुलाना निवासी दोस्त राहुल गुप्ता के साथ बाइक पर निकला था। रोबिन के परिजनों को शाम में दोनों के फोन बंद मिले तो उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

साथ ही रणजीपुर पुलिस चौकी में सूचना दी। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। रोहित व राहुल के मोबाइल की जहां आखिरी लॉकेशन आ रही थी, वहां सोमवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया। देर शाम आदिबद्री से 20 किलोमीटर दूर रामगढ़ सवाई रामपुर के समीप सोम नदी में रोबिन का शव मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ड्रोन की मदद से सोम नदी में सर्च अभियान चलाया गया और दोपहर 12 बजे आदिबद्री से 28 किलोमीटर दूर बसातियांवाला रूकाली के पास राहुल का शव मिल गया। थाना व्यासपुर से जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दोनों की मौत के कारण का खुलासा होगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed