फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Board Exam: Along with students, teachers are also preparing to improve exam results.

बोर्ड परीक्षा : विद्यार्थियों संग शिक्षक भी परीक्षा परिणाम के सुधार की कर रहे तैयारी

Thu, 15 Feb 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 15 Feb 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Along with students, teachers are also preparing to improve exam results.
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं, 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार विद्यार्थियों के साथ स्कूलाें के अध्यापक व स्कूल प्रभारी परीक्षा परिणाम में सुधार की तैयारी में लगे हैं । विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम के साथ ही अध्यापकों व स्कूल प्रभारियों का परिणाम भी सामने आएगा। बोर्ड और निदेशालय इस मामले में बेहद गंभीर है। निदेशालय ने अध्यापकों व स्कूल प्रभारियों को परीक्षा परिणाम में सुधार के सख्ती से निर्देश दिए हैं। बोर्ड, निदेशालय करीब चार महीने से इस मामले पर मंथन कर रहा हैं। इस संबंध में बैठक आयोजित कर जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों, स्कूल प्रभारियों व अध्यापकों को टिप्स भी दिए गए हैं। ऐसे में बोर्ड का परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी भी काफी दिनों से कसरत कर हैं।
विज्ञापन

पिछले साल शिक्षामंत्री के खंड का परिणाम अन्य खंडों से काफी खराब रहा था। वहीं 2022 की अपेक्षा 2023 में परिणाम प्रतिशत में भी कमी आई थी। तमाम मंथन करने के बाद जिला शिक्षा विभाग परिणाम सुधारने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए निदेशक, बोर्ड अध्यक्ष सभी जिला अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। बैठक में अधिकारियों को परिणाम सुधारने को लेकर मुख्यालय से निर्देश व उपाय बताए गए थे। इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, उपजिला शिक्षा अधिकारी सहित खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों से बात कर रहे हैं। उन्हें बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


---------

कम परिणाम वाले स्कूलों की बनाई सूची

शिक्षा विभाग ने कम परिणाम वाले स्कूलों की सूची तैयार की है। इस सूची में दसवीं में 33 और 12वीं में 50 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले विद्यालयाें की दो श्रेणियां बनाई गई हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण के बाद दो बार बोर्ड की परीक्षा हुई। दोनों बार में जिले का परिणाम 80 प्रतिशत से ऊपर रहा। लेकिन साल 2022 में जिले का परिणाम 88 प्रतिशत रहा, जबकि 2023 में 83 प्रतिशत रहा। परंतु 2023 के परिणाम में शिक्षामंत्री के गृह क्षेत्र खंड छछरौली का परिणाम में सबसे पीछा रहा। ऐसे में अधिकारी इसे लेकर ज्यादा गंभीरता से काम कर रहे हैं। जिला विभाग की ओर से अध्यापकों व प्रभारियों को इसके लिए टिप्स दिए गए हैं। वहीं विद्यार्थियों को भी बोर्ड परीक्षा में तनाव न लेने व अच्छा प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

वर्जन

स्कूलों का परीक्षा परिणाम सुधारने को निदेशालय के निर्देशों पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। वे रोजाना स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान स्कूल प्रभारी व अध्यापकों को परिणाम बेहतर करने की तरीकों के बारे बताया जा रहा है। वहीं विद्यार्थियों से भी बात की जा रही है। विद्यार्थियों को तनाव न लेने व अध्ययन के सरल तरीके बताए जा रहे हैं।


केएस संधावा, खंड शिक्षा अधिकारी, जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed