फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Blood donors honored

Yamuna Nagar News: रक्तदान करने वालों को किया सम्मानित

Mon, 08 Apr 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Blood donors honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आंबेडकर युवा वर्ग, महासेवा संगम सेवा समिति के सहयोग से रविवार को गांव गोलनी में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी भीम सिंह राठी, मास्टर विनोद रपौली व प्रदीप ने शिरकत की।
अतिथियों कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त की एक-एक बूंद बहुत ही कीमती है। रक्तदान करने के लिए तीन माह का अंतराल होना बहुत जरूरी होता है और रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कोई भी कमजोरी नहीं आती है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आई ब्लड सेंटर सिविल अस्पताल यमुनानगर के डॉ. सुमित, दिया, सीमा चौधरी, कुनाल वर्मा, रविंद्र मोहन आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इस मौके पर गांव के आंबेडकर युवा वर्ग के भीम सिंह, सौरभ, मनीष, गुलशन, रमन, लक्की, रोबिन, साहिल, अरुण, विक्की, हरविंद्र, कोमल, भावना, मोनी, आरती, विक्की आकाश व प्रियंका व समिति के जोनी कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

16वीं बार किया रक्तदान
रपौली के रहने वाले अध्यापक विनोद ने बताया कि वह 16 वीं बार रक्तदान करने पहुंचे हैं। उन्होंने शिविर के आयोजकों की सराहना भी की और भविष्य में रक्तदान करने का वादा किया। साथ ही कहा कि लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान अवश्य करना चाहिए
गोलनी गांव निवासी गुलशन होमगार्ड के जवान हैं ने बताया कि वह आठवीं बार रक्तदान करने आए हैं। रक्तदान एक महादान है और जो लोग रक्तदान करते हैं उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
निस्वार्थ भाव से करें रक्तदान
रपौली गांव के सरपंच अमित कुमार ने कहा कि वह भी सातवीं बार रक्तदान करने पहुंचे है और जो शिविर में रक्त एकत्रित किया जाता है उसको जरूरतमंदों को काम में लाया जाता है उससे बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता

अभी तक 13 बार किया रक्तदान
काबुलपुर से आए सीएससी सेंटर के संचालक प्रदीप ने बताया कि वह कॉलेज के समय से ही रक्तदान करते आ रहे हैं। आगे भी करेंगे। रक्तदान करने के कमजोरी नहीं आती है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को तीन माह के अंतराल में रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed