फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Blocked sewerage line became a headache for people

Yamuna Nagar News: ब्लॉक सीवरेज लाइन बनी लोगों का सिरदर्द

Mon, 05 Aug 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 Aug 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Blocked sewerage line became a headache for people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरस्वतीनगर। नगर में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से करीब बिछाई सीवरेज लाइन लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। लाइन बिछाने के लिए नगर की सड़कें व गलियां तोड़ दी गई। दुकानों के सामने मिट्टी के ढेर लगे हैं। दुकानदारी ठप होकर रही। अभी तक सुचारू रूप से सीवरेज लाइन नहीं शुरू हुई है।
पशु चिकित्सालय के समक्ष ठेकेदार का एक कर्मी चैंबर से पानी निकाल कर जोहड़ में डाल रहा था, पूछने पर पता चला की टांगा अड्डे पर लाइन ब्लॉक है। इस पर पशु चिकित्सालय के पीछे वाले जोहड़ में सीवरेज का पानी निकलना पड़ रहा है। पिछले दिनों जो एसटीपी के पास कुआं खोदा गया वह भी एक साइड चला दूसरी साइड नहीं चल पाया। फिर ठेकेदार ने अस्थायी तौर पर लाइन चलाने के लिए सड़क किनारे खोदाई कर पाइप डाला।
विज्ञापन

ग्रामीण रमेश सैनी, अशोक कुमार, दर्शन लाल, राजकुमार ने बताया कि सड़क किनारे लाइन खोदी तो अगले दिन बारिश हो गई। गिरने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। इस संबंध में विभाग के जेई कमल बक्शी ने कहा कि कुछ गालियां डाउन है, लोगों ने सीधी सीवरेज से लाइन जोड़ दी है। विभाग बिना परमिशन ऐसा नहीं कर सकते हैं। इस कारण गोबर, प्लास्टिक की बोतल, लिफाफे सीवरेज में चले जाने से लाइन ब्लॉक हो जाती है। नालियों पर लगी जालियां लोग हटा देते हैं। ठेकेदार के कर्मचारी रोज लाइन साफ करते हैं और लोगों को इस संबंध में जागरूक भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed