{"_id":"65230435e142b3ef2a095479","slug":"blocked-in-demand-of-construction-of-dilapidated-road-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-7130-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खस्ताहाल मार्ग के निर्माण की मांग में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खस्ताहाल मार्ग के निर्माण की मांग में लगाया जाम
विज्ञापन
खस्ताहाल हुए यमुनानगर-गुमथला मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान रविवार सुबह खजूरी रोड जाम कर बैठ गए। साथ ही सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। जाम की सूचना के तुरंत बाद मौके पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन नवीन खत्री पहुंचे, जिन्हें किसानों ने यमुनानगर-गुमथला मार्ग के नवीनीकरण की मांग में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एक्सईएन ने आश्वासन दिया कि दो दिन में मार्ग के गड्ढे भर दिए जाएंगे और जल्द सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस पर किसानों की ओर से पूर्व घोषित अनिश्चितकालीन धरने को स्थगित कर दिया गया। साथ चेतावनी दी कि जल्द सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो दोबारा आंदोलन करने पर विवश होंगे।
किसान नेता प्रताप सिंह खजूरी व रामबीर उन्हेड़ी ने कहा कि यमुनानगर-गुमथला मार्ग तीन वर्षों से खस्ता हालात है। इस पर करनाल तक 200 से अधिक गांव लगते हैं। जिनका क्षतिग्रस्त सड़क से वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। अगर सड़क का निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव में सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष-2002 में ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री रहते क्षेत्र की सभी सड़कों का निर्माण किया था, पर जब से दुष्यंत चौटाला पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री बने, तब से सभी सड़कों का बुरा हाल है।अगर जल्द इन सड़कों का निर्माण नहीं हुआ तो भारतीय किसान संघ दोबारा प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा। एक्सईएन नवीन खत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण के लिए 24 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। सड़क का निर्माण कंक्रीट से कराया जाएगा। मौके पर सुशील खजूरी, मदन भगत, रामकुमार, सुरेश कनालसी, सुरेश कांबोज, ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार, मास्टर जमशेद सिंह, नरेश कांबोज, वीरेंद्र लाल छप्पर, विकास राणा मीडिया प्रभारी, कंवरपाल खजूरी, लोकेश राणा, मोहित खजूरी, राजकुमार उन्हेड़ी, जोगिंदर नंबरदार मारुपुर व अन्य उपस्थित रहे।