फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Black fungus patients can get treatment in any medical college: DC

ब्लैक फंगस के मरीज किसी भी मेडिकल कालेज में करवा सकते है इलाज: डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Black fungus patients can get treatment in any medical college: DC
यमुनानगर। प्रदेश में म्युकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस नामक बीमारी से ग्रस्त मरीज अब पीजीआई रोहतक समेत प्रदेश के किसी भी मेडिकल कॉलेज में अपना इलाज करवा सकते हैं। राज्य सरकार ने इस बीमारी के इलाज के लिए प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों को अधिकृत कर दिया है। साथ ही इस बीमारी के इलाज के लिए जरूरी इंजेक्शन एम्फोटेरीसिन-बी हासिल करने की प्रक्रिया भी निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि ब्लैक फंगस की बीमारी का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में जागरूक रहकर समय पर उपचार बहुत आवश्यक है। स्टेरायड का अधिक दिनों तक इस्तेमाल, अनियंत्रित ब्लड शुगर के मरीज, कोविड मरीज को अधिक दिनों तक आईसीयू में उपचार देने तथा कैंसर व किडनी प्रत्यारोपण आदि की दवा लेने वालों को ब्लैक फंगस की बीमारी हो सकती है। बुखार होना, सिर दर्द होना, खांसी, सांस फूलना, नाक बंद होना, नाक में म्यूकस के साथ खून का आना, आंख में दर्द होना, आंखों के आसपास सूजन होना अथवा सुन्न होना, दांतों में दर्द होना, हिलने लगना अथवा भोजन चबाते हुए दर्द होना, उल्टी में या खांसी में बलगम व खून आना ब्लैक फंगस के मुख्य लक्षण है। यदि इस तरह के कोई भी लक्षण किसी व्यक्ति में हैं तो वे तुरंत प्रभाव से अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने कोरोना से बचाव करने के साथ-साथ ब्लैक फंगस से सावधान रहने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी सजगता बनाए रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को प्रशासन की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अगर ब्लैक फंगस से पूर्व में ही सावधानी रखी जाए तो इस बीमारी से भी दूरी बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि बिना चिकित्सक की सलाह के स्टेरॉयड दवा शुरू न करें, अगर किसी घर पर ऑक्सीजन लगाया जा रहा है तो उसकी बोतल में उबाल कर ठंडा किया हुआ पानी ही उपयोग करें। शुगर को नियंत्रित रखें तथा शारीरिक साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए श्वसन संबंधित शिष्टाचार का पालन करने सहित ब्लैक फंगस से बचाव के लिए आमजन को जागरूक करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed