फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BKU surrounds BJP office and burns effigy of government

Yamuna Nagar News: भाकियू ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर फूंका सरकार का पुतला

Thu, 22 Feb 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 22 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
BKU surrounds BJP office and burns effigy of government
जगाधरी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसानों ने बुधवार को भाजपा कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पुतला फूंककर रोष जताया। इसकी अगुवाई भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 26 फरवरी को किसानों से दिल्ली कूच का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष रतनमान सिंह ने कहा कि भाकियू का यह प्रदर्शन सरकार से गुहार लगाने के लिए नहीं, उन्हें चेतावनी देने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार कोई भी हथकंडा अपना ले, लेकिन किसान घर से निकल गया तो दिल्ली पहुंचकर रहेगा। इसके लिए चंडीगढ़ किसान भवन में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हो रही है। रणनीति बनाकर 26 फरवरी को दिल्ली जाने वाले सभी हाईवे से किसान कूच करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा कार्यालय घेराव के लिए किसान सुबह जगाधरी अनाजमंडी में एकत्रित हुए, जहां से किसानों ने सेक्टर-17 स्थित भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल के समक्ष पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने कार्यालय के पास दीवार बनकर किसानों को आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान किसानों ने कार्यालय जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के समझाने पर शांत हुए और बाहर ही पुतला फूंककर रोष जताया। किसानों ने पंजाब बॉर्डर पर पुलिस द्वारा किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने, गोली चलाने व लाठियां भांजने का पुरजोर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed